iPhone 17e: लॉन्च होगा सस्ता iPhone, धांसू कैमरा, A19 चिप जैसे फीचर्स हुए लीक!

iPhone 17e भले ही सस्ता होगा लेकिन इसके फीचर्स अपग्रेडेड होंगे जो ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस देंगे।

iPhone 17e: लॉन्च होगा सस्ता iPhone, धांसू कैमरा, A19 चिप जैसे फीचर्स हुए लीक!

Photo Credit: Apple

iPhone 17e एपल के सस्ते आईफोन के तौर पर लॉन्च होगा। इससे पिछली सीरीज में iPhone 16e को पेश किया गया था।

ख़ास बातें
  • iPhone 17e कंपनी की ओर से अगला अफॉर्डेबल Apple फोन हो सकता है।
  • iPhone 17e में कंपनी A19 चिप का इस्तेमाल कर सकती है
  • iPhone 17e में कंपनी खास डिजाइन एलिमेंट्स इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन

iPhone 17 का एक्सपीरियंस आपने अभी तक नहीं लिया है तो कंपनी जल्द ही सीरीज में एक सस्ता ऑप्शन के लिए ला सकती है। जी हां, iPhone 17, जो कि एपल की लेटेस्ट सीरीज है, में जल्द ही एक अफॉर्डेबल मेंबर शामिल होने की खबर है। 2026 की शुरुआत में यह मॉडल कंपनी पेश कर सकती है जो कि iPhone 17e के नाम से लॉन्च हो सकता है। फोन भले ही सस्ता होगा लेकिन इसके फीचर्स अपग्रेडेड होंगे जो आपको ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस देंगे। आईए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग Apple स्मार्टफोन के बारे में। 

iPhone 17e कंपनी की ओर से अगला अफॉर्डेबल Apple फोन हो सकता है। iPhone 16e की तर्ज पर इसे लॉन्च किया जाएगा लेकिन बेहतर फीचर्स के साथ। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन को घोषित नहीं किया है लेकिन लीक्स में यह खूब छाया हुआ है। 9To5Mac की रिपोर्ट के अनुसार फोन में तीन बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं जो इसे एक फ्यूचर रेडी फोन बनाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Apple A19 Chip
iPhone 17e में कंपनी A19 चिप का इस्तेमाल कर सकती है जो कि इसे पावरफुल फोन बनाती है। बहुत से यूजर्स एपल का फोन खरीदने से पहले इसी बात का ध्यान रखते हैं कि फोन में लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट हो। इसलिए सस्ती कीमत में फोन iPhone 17 सीरीज के हाई-एंड मॉडल्स जैसी ही परफॉर्मेंस से लैस हो सकता है। 

Modern Design 
iPhone 17e में कंपनी खास डिजाइन एलिमेंट्स इस्तेमाल कर सकती है। फोन में नॉच को हटाने की खबर है। इसकी जगह कंपनी डाइनेमिक आइलैंड दे सकती है जो कंपनी वर्तमान डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है। इसके साथ ही फोन में सॉफ्टवेयर आधारित अपग्रेड्स भी होंगे जैसे कि लाइव एक्टिविटी और अन्य रेस्पॉन्सिव नोटिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 

Powerful Camera 
आईफोन 17ई में कंपनी कैमरा पर फोकस कर सकती है और इसमें मेन सीरीज जैसा ही दमदार कैमरा मिल सकता है। खबर है कि फोन में 18MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। इसमें Center Stage फीचर होगा जो सब्जेक्ट को खुद ही सेंटर में रख सकेगा। ग्रुप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी यह फीचर बहुत उपयोगी साबित होता है। 

iPhone 17e Launch Date
iPhone 17e को लेकर कंपनी अधिकारिक रूप से अभी कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन लीक्स की मानें तो फोन अगले साल की शुरुआत में मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह फरवरी 2026 में पेश किया जा सकता है। इसलिए इसके लॉन्च में बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »