• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • EU के सामने Apple नतमस्तक: 2023 में iPhone 15 में मिलेगा USB C पोर्ट! 2024 तक दूसरे प्रोडक्ट्स की बारी

EU के सामने Apple नतमस्तक: 2023 में iPhone 15 में मिलेगा USB-C पोर्ट! 2024 तक दूसरे प्रोडक्ट्स की बारी

EU में USB-C को उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली लागत को कम करने के लिए अनिवार्य किया गया है। USB-C को स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में इस्तेमाल करने से लोगों को अपने नए स्मार्टफोन्स के लिए नए चार्जर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

EU के सामने Apple नतमस्तक: 2023 में iPhone 15 में मिलेगा USB-C पोर्ट! 2024 तक दूसरे प्रोडक्ट्स की बारी

हाल ही में EU ने डिवाइस निर्माताओं को सभी डिवाइस पर USB-C पोर्ट का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था

ख़ास बातें
  • iPhone 15 कथित तौर पर USB-C पोर्ट के साथ 2023 में लॉन्च होगा
  • फैसले में लैपटॉप भी आते हैं, लेकिन निर्माताओं ने 2026 तक का समय मांगा है
  • ई-रीडर्स, ईयरबड्स और अन्य एक्सेसरीज बनाने वालों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा
विज्ञापन
European Union ने हाल ही में एक कानून पास किया था, जिससे Apple की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। लंबे अर्से से अपने प्रोडक्ट्स पर लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने वाली कंपनी को आने वाले समय में अपने iPhones, iPads और अन्य डिवाइस पर लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB-C पोर्ट देना पड़ेगा। EU ने 2024 की शुरुआत से सभी मोबाइल डिवाइस, टैबलेट्स और कैमरा में स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में USB-C पोर्ट को चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब, एक रिपोर्ट कहती है कि Apple अपकमिंग iPhone 15 सीरीज में भी USB-C पोर्ट देने वाली है, जिसके 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Bloomberg के अनुसार, iPhone 15 कथित तौर पर USB-C पोर्ट के साथ 2023 में लॉन्च होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple द्वारा लिए जाने वाले इस कदम के पीछे European Union का हालिया फैसला कारण है, जिसमें डिवाइस निर्माताओं को सभी डिवाइस में एक समान USB-C पोर्ट देने की बात कही गई थी।

इस कैटेगरी में लैपटॉप भी आते हैं, लेकिन मैन्युफेक्चरर्स को इसके लिए 2026 तक का समय दिया गया है। USB-C अब सभी मोबाइल डिवाइसेज के लिए EU रीजन में अब न्यू नार्मल होने वाला है। ई-रीडर्स, ईयरबड्स और अन्य एक्सेसरीज के मैन्युफेक्चरर्स पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। 

Apple हमेशा से लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करती आ रही है। कंपनी द्वारा निर्मित iPhones और AirPods अभी भी USB-C पोर्ट की जगह लाइटनिंग पोर्ट के साथ ही आते हैं। यही पोर्ट ऐप्पल अपने iPad और MacBook रेंज में भी इस्तेमाल करती है। 

EU में USB-C को उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली लागत को कम करने के लिए अनिवार्य किया गया है। USB-C को स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में इस्तेमाल करने से लोगों को अपने नए स्मार्टफोन्स के लिए नए चार्जर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे रीसाइक्लिंग को बढ़ाव मिलेगा। इसी के साथ, USB-C लगभग हर तरह की डिवाइसेज को फास्ट चार्ज करने में सक्षम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »