Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, पिछले वर्ष 1.4 करोड़ iPhones की बिक्री 

कंपनी ने देश में पिछले वर्ष आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही एपल का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2026 20:03 IST
ख़ास बातें
  • एपल का भारत में यह सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन है
  • एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple की पिछले वर्ष भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष इस अमेरिकी डिवाइसेज मेकर ने देश में आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के हवाले से बताया गया है कि एपल का भारत में यह सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन है। हालांकि, पिछले वर्ष देश में कुल स्मार्टफोन मार्केट में लगभग 15.2 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज की बिक्री भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे नो-कॉस्ट EMI जैसे फाइनेंसिंग के आसान विकल्पों का भी बड़ा योगदान है। 

भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है। देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग की जाती है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन्स की शिपमेंट की है। मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। वित्त वर्ष 2022 से आईफोन्स की कुल शिपमेंट 50 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई हैं। 

देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। पिछले वर्ष अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने स्मार्टफोन्स सहित बहुत से प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया था। इसके बावजूद भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। इसमें आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को भी दोगुना करने की योजना है। 


  

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.