Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 

एपल के रेवेन्यू में आईफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 57 अरब डॉलर की है। भारत, अमेरिका, जापान, पश्चिमी यूरोप, ग्रेटर चाइना और साउथ-ईस्ट एशिया सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री डबल-डिजिट में बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2026 15:02 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने मार्च तिमाही का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है
  • पिछली तिमाही में कंपनी को 28 अरब डॉलर का ऑपरेटिंग कैश फ्लो मिला है
  • इस वर्ष एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है

इस वर्ष कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने मार्च में समाप्त हुई तिमाही में लगभग 111.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने मार्च तिमाही का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। एपल के लिए iPhone 17 अभी तक की सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज है। 

कंपनी के CEO, Tim Cook ने बताया कि एपल के लिए यह मार्च की तिमाही में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी का सर्विसेज सेगमेंट से रेवेन्यू भी अभी तक के हाई लेवल पर रहा है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 28 अरब डॉलर से अधिक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हासिल किया है। पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज कंपनी की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में  iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e और iPhone Air शामिल हैं। 

एपल का पिछली तिमाही में प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू लगभग 80.2 अरब डॉलर और सर्विस से लगभग 31 अरब डॉलर का रहा है। कंपनी के रेवेन्यू में आईफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 57 अरब डॉलर की है। भारत, अमेरिका, जापान, पश्चिमी यूरोप, ग्रेटर चाइना और साउथ-ईस्ट एशिया सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री डबल-डिजिट में बढ़ी है। एपल को मार्च तिमाही में MacBook से लगभग 8.4 अरब डॉलर, iPad से 6.9 अरब डॉलर और वियरेबल्स और एक्सेसरीज से लगभग 7.9 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। 

इस वर्ष एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष कंपनी की टचस्क्रीन MacBook भी लाने की तैयारी है। इसे MacBook Ultra की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone Ultra को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन हो सकता है। iPhone Ultra में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी बहुत कम दिखेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.