Apple को लगा झटका, iPhone 12 की बिक्री रोकने का ऑर्डर, जानें कारण

फ्रांस में रेडिएशन के रेगुलेटर ANFR की ओर से किए गए टेस्ट में iPhone 12 में स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट (SAR) वैध लिमिट से कुछ अधिक पाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 14:24 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 में स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट (SAR) वैध लिमिट से अधिक मिला है
  • फ्रांस में कंपनी को इस स्मार्टफोन की बिक्री रोकने के लिए कहा गया है
  • EU ने मोबाइल फोन्स से जुड़े SAR की सेफ्टी लिमिट तय की है

इस स्मार्टफोन में लिमिट से अधिक रेडिएशन लेवल मिला है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को फ्रांस में iPhone 12 की बिक्री रोकने का ऑर्डर मिला है। इसका कारण इस स्मार्टफोन में लिमिट से अधिक रेडिएशन लेवल होना है। फ्रांस के डिजिटल इकोनॉमी के उप मंत्री Jean Noel Barrot ने यह जानकारी दी है। 

फ्रांस में रेडिएशन के रेगुलेटर ANFR की ओर से किए गए टेस्ट में iPhone 12 में स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट (SAR) वैध लिमिट से कुछ अधिक पाया गया है। समाचार पत्र Le Parisien को दिए इंटरव्यू में Barrot ने बताया कि रेडिएशन की समस्या को दूर करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। एपल इस स्मार्टफोन की पिछले लगभग तीन वर्ष से बिक्री कर रही है। उन्होंने कहा, "एपल से दो सप्ताह के अंदर जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहती तो मैं सभी आईफोन 12 को रिकॉल करने का ऑर्डर देने के लिए तैयार हूं। बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों सहित सभी के लिए नियम समान है।" 

इस बारे में Reuters के एपल को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। यूरोपियन यूनियन ने मोबाइल फोन्स से जुड़े SAR के लिए सेफ्टी लिमिट तय की है। कुछ साइंटिफिक स्टडीज के अनुसार, मोबाइल फोन्स में रेडिएशन लेवल अधिक होने से कैंसर जैसी बीमारियां होने का रिस्क बढ़ सकता है। ANFR अपने निष्कर्षों को यूरोप के अन्य देशों के रेगुलेटर्स को भेजेगा। Barrot ने कहा कि इस फैसले का बड़ा असर हो सकता है। 

एपल ने iPhone 15 सीरीज को मंगलवार को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट A16 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और ज्यादा पावर वाला है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में भी iPhone 15 और iPhone 15 Plus के समान USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। iPhone 15 Pro के 128  GB, 256 GB, 512 GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स का भारत में प्राइस क्रमशः 1,34,900 रुपये, 1,44,900 रुपये, 1,64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये है। कंपनी ने iPhone 15 Pro Max के 256 GB, 512 GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 1,59,900 रुपये, 1,79,900 रुपये और 1,99,900 रुपये रखा है। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.