iPhone Ultra Apple की ओर से पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है।
Photo Credit: Gizmochina
iPhone Ultra Apple की ओर से पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है।
Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर आए दिन कोई न कोई लीक सामने आ रहा है जबकि कंपनी ने अभी तक अधिकारिक संकेत नहीं दिया है। अब Apple Foldable को लेकर अहम जानकारी सामने आई है जो एक सुप्रसिद्ध टिप्स्टर ने दी है। कहा गया है कि Apple के पहले फोल्डेबल फोन या फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Ultra होगा। नाम की कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन इंडस्ट्री के ट्रेंड से यह मेल जरूर खाता नजर आता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
iPhone Ultra Apple की ओर से पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर यह अब तक का सबसे बड़ा दावा है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) चीन के जाने माने लीकर हैं जिनके लिए कहा जाता है कि सूचना लगभग सही निकलती है। अगर ऐसा होता है तो Apple इंडस्ट्री ट्रेंड्स के मुताबिक मॉनिकर रख सकती है जिसमें अधिकांश कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल्स को Ultra मॉनिकर के साथ लॉन्च करने पर विचार कर रही हैं।
फोल्डेबल iPhone के लिए टिप्स्टर ने एक और महत्वपूर्ण इशारा यहां पर दिया है। टिप्स्टर ने कहा है कि यह एक वाइड फोल्डेबल होगा। यानी फोन का मेन डिस्प्ले ज्यादा चौड़ा होगा। वर्तमान में Huawei Pura X2 भी चर्चा में है जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह 7.69 इंच के WQHD+ मेन डिस्प्ले से लैस होगा जो कि एक वाइड डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में लेटेस्ट Kirin 9030 सीरीज का चिपसेट बताया गया है। साथ ही इसमें बेहतर टेलीफोटो कैमरा आने की बात सामने आई है।
iPhone Ultra की लॉन्च डेट को लेकर टिप्स्टर ने पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा है। लेकिन पिछले कई महीनों से अफवाहें हैं कि फोन 2026 के मध्य में दस्तक दे सकता है। यह फोन इसलिए भी चर्चा में है कि Apple का पहला फोल्डेबल लॉन्च होने जा रहा है। iPhone के लिए जानी जाने वाली अग्रणी टेक कंपनी फोल्डेबल को किस तरह खास बनाएगी इसका इंतजार सबको है। अगर कंपनी Ultra मॉनिकर के साथ इसे पेश करती है तो जाहिर तौर पर यह सबसे बेहतरीन फीचर्स और प्राइस के साथ लॉन्च हो सकता है। फोल्डेबल फोन अपने लिए एक नई प्रीमियम कैटिगरी बनाते जा रहे हैं जिसमें प्रतिस्पर्धा अब तेज होती दिख रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन