क्या Apple ने लिक्विड ग्लास UI के लीड डिजाइनर Yongfook को किया था फायर, जानें दावे का सच

सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने नए iOS 26 को लगभग 18 वर्ष पहले रिलीज किए गए Windows Vista के जैसा बताया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने WWDC में नए डिजाइन के साथ iOS26 को पेश किया था
  • सोशल मीडिया पर Yongfook ने दावा किया था कि वह ios26 के लीड डिजाइनर थे
  • उनका कंपनी से हटाए जाने का दावा एक मजाक था

सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने नए iOS 26 को Windows Vista के जैसा बताया है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple के iOS 26 के लिक्विड ग्लास UI के कथित लीड डिजाइनर Jon Yongfook को कंपनी से बाहर किए जाने का दावा सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ था। इंफ्लुएंसर Yongfook ने सोशल मीडिया पर कंपनी से बाहर किए जाने को लेकर पोस्ट किया था। हालांकि, बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि Yongfook ने कभी एपल में जॉब नहीं की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Yongfook ने कहा था, ""एपल ने मुझे बाहर कर दिया है। मैंने और मेरी डिजाइन टीम ने पिछले 18 महीनों में बैंकग्राउंड्स पर आगे की ओर के एलिमेट्स के फोकस में होने पर बैकग्राउंड्स पर गॉजियन ब्लर के विभिन्न लेवल्स की टेस्टिंग की थी। अगर आप ब्लर, ग्लास लिक्विड या फर UI में एक्सपर्ट्स को खोज रहे हैं तो मुझे बताएं।" सोशल मीडिया पर Yongfook के फॉलोअर्स ने बताया कि उन्होंने कभी एपल के साथ जॉब नहीं की है और उनका ट्वीट एक मजाक लग रहा है। इनमें एक व्यक्ति ने ट्वीट में बताया, "मीडिया ने उनके ट्वीट को उठाकर यह रिपोर्ट दी थी कि एपल ने अपने लीड डिजाइनर को लिक्विड ग्लास डिजाइन के कारण बर्खास्त कर दिया है। Yongfook एक आंत्रप्रेन्योर हैं और वे SaaS प्रोडक्ट्स से जुड़े हैं। उन्होंने कभी एपल की डिजाइन टीम में कार्य नहीं किया है।"
Advertisement

ऑटोमेटेड इमेज जेनरेशन से जुड़ी Bannerbear के फाउंडर Yongfook ने इससे पहले Aviva में जॉब की है। उनकी वेबसाइट पर LinkedIn पर उनके प्रोफाइल में स्टार्टअप्स के बारे में जानकारी दी है और एपल का कोई जिक्र नहीं है। 

इससे पहले सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में पेश किए गए नए iOS 26 को लगभग 18 वर्ष पहले रिलीज किए गए Windows Vista के जैसा बताया था। Microsoft के Windows NT ऑपरेटिंग सिस्टम का Vista एक बड़ा अपग्रेड था। कई यूजर्स ने एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए डिजाइन को 'अव्यवस्थित' कहा था। इसके लिए Apple के CEO, Tim Cook की उन्होंने निंदा भी की थी। कुछ यूजर्स का कहना था कि इससे उनके एपल डिवाइसेज पर नेविगेशन करना मुश्किल हो जाएगा। iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहे जाने वाला नया इंटरफेस दिया गया है। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल हैं। 
Advertisement

एपल के iOS26 के लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर इनवेस्टर्स ने भी निराशा का संकेत दिया था। कंपनी के शेयर प्राइस में इससे गिरावट हुई है। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और शाइन इफेक्ट्स को आईफोन में सभी टूलबार, इन-ऐप इंटरफेस और विभिन्न कंट्रोल्स में लाया जा सकता है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.