• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple का भारत से iPhone का एक्सपोर्ट हुआ दोगुना, चीन में प्रोडक्शन कम करने का असर

Apple का भारत से iPhone का एक्सपोर्ट हुआ दोगुना, चीन में प्रोडक्शन कम करने का असर

यह पिछले वर्ष कंपनी के भारत से कुल एक्सपोर्ट का लगभग दोगुना है। इससे एपल के चीन में मुश्किलों के कारण अपने डिवाइसेज के प्रोडक्शन को शिफ्ट करने में तेजी लाने का संकेत मिल रहा है

Apple का भारत से iPhone का एक्सपोर्ट हुआ दोगुना, चीन में प्रोडक्शन कम करने का असर

कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में अपनी नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की थी

ख़ास बातें
  • चीन में मुश्किलें बढ़ने से एपल प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा शिफ्ट कर रही है
  • कंपनी की योजना भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने की है
  • केंद्र सरकार का इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का लक्ष्य है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के बीच भारत से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के iPhones का एक्सपोर्ट किया है। यह पिछले वर्ष कंपनी के भारत से कुल एक्सपोर्ट का लगभग दोगुना है। इससे एपल के चीन में मुश्किलों के कारण अपने डिवाइसेज के प्रोडक्शन को शिफ्ट करने में तेजी लाने का संकेत मिल रहा है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों में एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों Foxconn और Wistron प्रत्येक ने देश से एक अरब डॉलर से अधिक के डिवाइसेज का एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष के अंत में चीन में फॉक्सकॉन की फैक्टरी में वर्कर्स के तोड़फोड़ करने और कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों से आईफोन के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा था। इसके बाद एपल ने चीन से प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की अपनी योजना पर तेजी से काम किया है। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी एपल ने पिछले वर्ष भारत में अपनी नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की थी। 

केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत पिछले वर्ष के अंत में दो कंपनियों Foxconn और Padget Electronics के लिए इंसेंटिव की स्वीकृति दी है। इन दोनों कंपनियों को क्रमशः 357.17 करोड़ रुपये और 58.29 करोड़ रुपये के इंसेंटिव मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के तहत आने वाली उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी इंसेंटिव देने के प्रपोजल पर विचार करती है। इस कमेटी में नीति आयोग के CEO Param Iyer, DPIIT के सेक्रेटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी और कुछ अन्य मेंबर्स शामिल हैं। 

एपल के लिए फॉक्सकॉन भारत में iPhone की और Motorola के लिए Padget Electronics स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। PLI के तहत, अभी तक 14 सेक्टर्स की लगभग  7,717 कंपनियों को इंसेंटिव दिए गए हैं। इस स्कीम के तहत सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को इंसेंटिव देती है। भारत में बने आईफोन का एपल अधिकतर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। हालांकि, आईफोन के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है। एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को प्रोडक्शन हब के तौर पर चीन का विकल्प बनाने की योजना के लिए अच्छी प्रगति है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »