विपक्षी नेताओं को हैकिंग के अलर्ट पर सरकार ने अमेरिका से तलब किए Apple के एग्जिक्ययूटिव्स

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इसे लेकर एपल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 20:44 IST
ख़ास बातें
  • CERT-In ने इसे लेकर एपल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था
  • अमेरिका से एपल की सायबर सिक्योरिटी टीम इस महीने आ सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कुछ नेताओं कोआईफोन पर 'स्टेट स्पॉन्सर्ड' अटैकर्स की हैकिंग की कोशिश से जुड़ी चेतावनी मिली थी

इस महीने की शुरुआत में कुछ विपक्षी दलों के नेताओं को उनके iPhones पर हैकिंग की कोशिश से जुड़ी चेतावनी  मिली थी। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ था और इसकी जांच कराने की मांग की गई थी। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इसे लेकर एपल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

CERT-In ने इस बारे में देश में एपल के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की थी लेकिन यह मामला उनके दायरे से बाहर था। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अमेरिका के एपल के सायबर सिक्योरिटी एग्जिक्यूटिव्स की एक टीम भारत आएगी। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने बताया कि एपल को नोटिस का जवाब देना होगा। उनका कहना था, "उन्हें इन प्रश्नों का उत्तर देना होगा। मूल मुद्दा बरकरार है। अमेरिका से कंपनी के सायबर सिक्योरिटी से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स देश में CERT-In के अधिकारियों से मिलेंगे।" 
Advertisement

एपल की ओर से उत्तर देने की समयसीमा के बारे में पूछने पर. चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन एपल की टीम इस महीने आ सकती है। मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि एपल की सायबर सिक्योरिटी टीम समय पर वीजा मिलने पर इस महीने आएगी। कुछ विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें एपल से हैकिंग से जुड़ा एक अलर्ट मिला है और इसमें कहा गया है कि 'स्टेट स्पॉन्सर्ड' अटैकर्स उनके आईफोन को हैक करने की कोशिश में हैं। 

इन नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी ने नेता शशि थरूर, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, K C वेणुगोपाल और भूपिंदर सिंह हुड्डा शामिल थे। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, CPI(M) के महासचिव, सीताराम येचुरी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी यह अलर्ट मिला था। विपक्षी नेताओं की ओर से जासूसी की आशंका जताने के बाद सरकार ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था। इस बारे में एपल ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि वह खतरे के इस अलर्ट के लिए किसी विशेष 'स्टेट स्पॉन्सर्ड' अटैकर को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती। इस तरह के अटैकर्स के पास फंडिंग होती है और उनके हमलों को पकड़ना खतरे से जुड़े इंटेलिजेंस सिग्नल्स पर निर्भर करता है और ये सिग्नल अक्सर अधूरे या सटीक नहीं होते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.