iPhone 15, iPhone 15 Plus में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का अपग्रेडेड Sony कैमरा

पिछले वर्ष लॉन्च हुए iPhone 14 और iPhone 14 Plus में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा थे और iPhone 14 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का अपग्रेडेड प्राइमरी दिया गया था

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 17:10 IST
ख़ास बातें
  • यह कैमरा CMOS इमेज सेंसर के साथ है
  • इससे इमेज की क्वालिटी बेहतर होगी
  • एपल को नई आईफोन सीरीज के लिए मजबूत डिमांड की उम्मीद है

यह कैमरा अधिक लाइट कैप्चर कर सकेगा जिससे इमेज की क्वालिटी बेहतर होगी

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple इस वर्ष iPhone की नई सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसमें iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। यह कैमरा अधिक लाइट कैप्चर कर सकेगा जिससे इमेज की क्वालिटी बेहतर होगी। इस कैमरा के पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iPhone 14 Pro के समान होने की संभावना है। 

TF Securities के एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus में नया 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। उन्होंने बताया कि यह कैमरा Sony का होगा और इसमें CMOS इमेज सेंसर (CIS) है। इससे पहले Haitong International Securities के एक एनालिस्ट ने कहा था कि एपल की नई आईफोन सीरीज में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Kuo ने यह भी बताया है कि Sony ने एपल के लिए CIS का प्रोडक्शन 100-120 प्रतिशत तक बढ़ाया है। इससे अन्य स्मार्टफोन मेकर्स के एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए इसकी सप्लाई घट सकती है। इससे चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों को मुश्किल हो सकती है। 
Advertisement

iPhone 14 और iPhone 14 Plus में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा थे, जबकि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का अपग्रेडेड प्राइमरी दिया गया था। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple ने सप्लायर्स को इस वर्ष iPhone 15 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स बनाने को कहा है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी और स्मार्टफोन मार्केट में कमी होने के पूर्वानुमान के बावजूद एपल ने आईफोन की नई सीरीज की बड़ी संख्या में सप्लाई तैयार रखने की योजना बनाई है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि आईफोन के प्रो मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है। दुनिया की इस सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी के शेयर प्राइस में इस वर्ष लगभग 50 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग तीन लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता और प्राइसेज बढ़ने की वजह से कंज्यूमर्स और एंटरप्राइसेज की ओर से स्मार्टफोन्स से लेकर कंप्यूटर्स तक की खरीदारी में कमी हुई है। इससे एपल सहित बहुत सी डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियों के लिए डिमांड पर भी असर पड़ा है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Sensor, IPhone, Market, Quality, Sony, Demand, Image, Camera, Apple, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.