iPhone 12 सीरीज़ के लिए करना होगा और इंतज़ार, लॉन्च में होगी देरी

Apple अकसर अपने नए iPhone मॉडलों को सितंबर में पेश करत है और उन्हें उसी महीने में कुछ दिनों बाद खरीद के लिए उपलब्ध कराती है। कुछ ऐसा ही iPhone 11 सीरीज़ के मामले में भी था।

iPhone 12 सीरीज़ के लिए करना होगा और इंतज़ार, लॉन्च में होगी देरी

लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ में iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Apple के CFO ने iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च में देरी की बात कही
  • ऐप्पल अकसर सितंबर में लॉन्च करती है अपने लेटेस्ट iPhone
  • इससे पहले iPhone X और iPhone XR में भी हो चुकी है देरी
विज्ञापन
iPhone 12 को लॉन्च होने में थोड़ा और समय लगेगा, Apple ने आज इस खबर की पुष्टि की। CFO Luca Maestri ने कंपनी के जून तिमाही के परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले निवेशकों के साथ एर्निंग कॉल के दौरान इस देरी की पुष्टि की। यह पुष्टि क्वालकॉम द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन के iPhone लाइनअप के लॉन्च में देरी के सुझाव देने के कुछ दिनों बाद हई है। आईफोन 12 सीरीज़ में iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हो सकते हैं। 2020 की आईफोन लाइनअप 5G सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज़ iPhone 11 सीरीज़ की तुलना में कुछ बड़े हार्डवेयर बदलावों से लैस आएगी।

देरी को लेकर Luca Maestri ने कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। इसके पीछे का कारण क्या होगा इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने साफ किया कि iPhone 11 सीरीज़ पिछले सितंबर में लॉन्च हुई थी, लेकिन इस साल की लेटेस्ट सीरीज़ में थोड़ी देरी होगी।

Apple अकसर अपने नए iPhone मॉडलों को सितंबर में पेश करत है और उन्हें उसी महीने में कुछ दिनों बाद खरीद के लिए उपलब्ध कराती है। कुछ ऐसा ही iPhone 11 सीरीज़ के मामले में भी था। हालांकि, ऐसा सभी मॉडलों के साथ नहीं है। हम इससे पहले iPhone X और iPhone XR के लॉन्च में भी थोड़ी देरी देख चुके हैं।

यूं तो Maestri द्वारा की गई पुष्टि से देरी के बारे में पता चलता है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि ऐप्पल सितंबर में अपनी लाइनअप का खुलासा करने के लिए एक इवेंट आयोजित करे और उपलब्धता को अक्टूबर के लिए टाल दे। यह काफी हद तक iPhone X और iPhone XR की तरह है। ऐप्पल ने इस सीरीज़ के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था, जहां फोन को सितंबर में घोषित किया गया और प्रोडक्शन में समस्या के चलते कुछ समय बाद उपलब्ध कराया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »