Apple ने किया iPhone के रेडिएशन स्टैंडर्ड को पूरा करने का दावा, फ्रांस ने लगाई थी रोक

फ्रांस के रेडिएशन रेगुलेटर ANFR ने कहा था कि आईफोन 12 में रेडिएशन का लेवल वैध लिमिट से अधिक है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 21:04 IST
ख़ास बातें
  • एपल इस स्मार्टफोन की लगभग तीन वर्ष से बिक्री कर रही है
  • कंपनी ने आईफोन 12 में रेडिएशन का लेवल अधिक होने के आरोप को गलता बताया है
  • यूरोप में स्मार्टफोन्स के रेडिएशन लेवल के लिए तय स्टैंडर्ड हैं

कंपनी को फ्रांस में इस स्मार्टफोन की बिक्री को रोकने का ऑर्डर दिया गया था

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने बुधवार को कहा कि उसके iPhone 12 को कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से ग्लोबल रेडिएशन स्टैंडर्ड्स का पालन करने के लिए प्रमाणित किया गया है। फ्रांस के रेडिएशन रेगुलेटर ANFR ने कहा था कि आईफोन 12 में रेडिएशन का लेवल वैध लिमिट से अधिक है। इस वजह से कंपनी को फ्रांस में इस स्मार्टफोन की बिक्री को रोकने का ऑर्डर दिया गया था। 

ANFR की ओर से किए गए टेस्ट में iPhone 12 में स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट (SAR) वैध लिमिट से कुछ अधिक पाया गया था। समाचार पत्र Le Parisien को दिए इंटरव्यू में  फ्रांस के डिजिटल इकोनॉमी के उप मंत्री Jean Noel Barrot ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि रेडिएशन की समस्या को दूर करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। एपल इस स्मार्टफोन की पिछले लगभग तीन वर्ष से बिक्री कर रही है। उन्होंने कहा था, "एपल से दो सप्ताह के अंदर जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहती तो मैं सभी आईफोन 12 को रिकॉल करने का ऑर्डर देने के लिए तैयार हूं। बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों सहित सभी के लिए नियम समान है।" 

एपल ने कहा है कि ANFR को उसने कंपनी और थर्ड-पार्टी लैब के रिजल्ट्स उपलब्ध कराए हैं जिनसे यह पता चलता है कि आईफोन 12 सभी लागू SAR रेगुलेशंस का पालन करता है। कंपनी ने बताया कि ANFR के रिव्यू के परिणामों को लेकर वह विरोध दर्ज करा रही है। ANFR ने बताया था कि एक्रेडिएटेड लैब्स ने टेस्ट्स के दौरान इस स्मार्टफोन के हाथ में पकड़े होने या ट्राउजर की पॉकेट में रखने पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी का शरीर की ओर से एब्जॉर्प्शन 5.74 वॉट प्रति किलोग्राम पाया है। इसके लिए यूरोपियन स्टैंडर्ड 4.0 वॉट प्रति किलोग्राम का है। एपल ने iPhone 15 सीरीज को मंगलवार को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। 

आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट A16 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और ज्यादा पावर वाला है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में भी iPhone 15 और iPhone 15 Plus के समान USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.