Apple California Streaming इवेंट 14 सितंबर को : iPhone 13 समेत कई डिवाइस होंगे लॉन्च!

कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट में नए iPhone की उम्मीद की जा सकती है, साथ ही यह भी संभावना है कि कंपनी Apple Watch सीरीज़ 7 और AirPods 3 को पेश करे।

Apple California Streaming इवेंट 14 सितंबर को : iPhone 13 समेत कई डिवाइस होंगे लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Apple ने अपने California Streaming इवेंट के लिए भेजे इनवाइट्स
  • 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा इवेंट
  • इवेंट में पेश की जा सकती है iPhone 13 सीरीज़
विज्ञापन
Apple ने अपने 14 सितंबर के इवेंट के लिए इनवाइंट्स भेजने शुरू कर दिए हैं, जिसको टाइटल दिया गया है "California Streaming"। हालांकि, ऐप्पल ने यह साफ नहीं किया है कि इस इवेंट में क्या कुछ पेश किया जाने वाला है। संभवाना है कि इसमें नए iPhones को पेश किया जा सकता है, जो कि iPhone 13 सीरीज़ हो सकती है। बता दें, यह इवेंट 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। ऐप्पल के आखिरी इवेंट का टाइटल "Spring Loaded" था, जो कि अप्रैल महीने में आयोजित किया गया था और उस वक्त नए iPad Pro लाइनअप को पेश किया गया था। कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट में नए आईफोन की उम्मीद की जा सकती है, साथ ही यह भी संभावना है कि कंपनी Apple Watch सीरीज़ 7 और AirPods 3 को पेश करे।

अप्रैल में आोयोजित Spring Loaded इवेंट में Apple ने इस साल iPad Pro (2021) को पेश किया, जो कि M1 chip के साथ आया था। आपको बता दें, इस सिलिकॉन को कंपनी ने पिछले साल MacBooks और Mac mini में पेश किया था। iMac (2021) को भी पेश किया गया था, जो कि स्लिम डिज़ाइन और एम1 चिप के साथ आया था।

नए आईफोन को लेकर इस वक्त कई प्रकार की अफवाहें व लीक्स सामने आ रही हैं। टिप्सटर द्वारा हाल ही में स्पॉट की गई लिस्टिंग में सामने आया था कि iPhone 13 इम्प्रूव्ड MagSafe चार्जर के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर Mark Gurman ने जानकारी दी थी कि नए आईफोन 13 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर की जाएगी। यह फीचर चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया जाएगा, जो कि बिना सेलुलर नेटवर्क कवरेज के भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

खबरें तो यह भी है कि आईफोन 13 सीरीज़ इम्प्रूव्ड बैटरी के साथ दस्तक देगी।

अन्य लीक्स की मानें, तो नेक्स्ट जनरेशन ऐप्पल वॉच के डिज़ाइन में बदलाव किया जाएगा। Gurman का कहना है कि इस साल वियरेबल में हेल्थ अपग्रेड की जगह नए डिज़ाइन पर फोकस किया जाएगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरApple M1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2388x1668 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसआईपैडओएस 14
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »