Xiaomi, Samsung, Oppo पर भारी पड़ी Apple, सबसे ज्‍यादा 5G स्‍मार्टफोन बेचे

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम के मोर्चे पर ऐपल को Xiaomi से कड़ी टक्‍कर मिली है, जिसने Xiaomi, Redmi और Poco ब्रैंड्स के साथ कई सारी डिवाइसेज लॉन्‍च कीं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 20:58 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल को Xiaomi से कड़ी टक्‍कर मिली है, लेकिन शाओमी की ग्रोथ कम हुई है
  • ओपो को पीछे छोड़कर सैमसंग दूसरा प्रमुुख 5जी फोन वेंडर बन गई है
  • 5G स्‍मार्टफोन के मामले में ऑनर ने सबसे तेज ग्रोथ देखी है

बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण 2021 की तीसरी तिमाही में Xiaomi की ईयर-ऑन-ईयर परफॉर्मेंस पर असर पड़ा है।

Photo Credit: Unsplash/Sahej Brar

5G स्‍मार्टफोन बेचने के मामले में ऐपल Apple ने बाकी ब्रैंड्स को पीछे छोड़ दिया है। स्ट्रैटि‍जी एनालिटिक्स Strategy Analytics की एक नई रिपोर्ट के अनुसार 2021 की तीसरी तिमाही में ग्‍लोबली सबसे अधिक 5G इनेबल्‍ड स्मार्टफोन Apple ने बेचे। 14 सितंबर को अपनी लेटेस्‍ट iPhone 13 सीरीज लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद Apple की बढ़त दिखाई दे रही है। कंपनी ने iPhone 12 सीरीज की कीमतों में भी कटौती की है, जो 5G से लैस है। स्ट्रैटि‍जी एनालिटिक्स के अनुसार, Xiaomi, Samsung और Oppo जैसी कंपनियां तीसरी तिमाही में सबसे ज्‍यादा 5G इनेबल्‍ड एंड्रॉयड स्मार्टफोन की शिपिंग करने वाली कंपनियां रहीं। 

स्ट्रैटि‍जी एनालिटिक्स की यह रिपोर्ट बताती है कि 2021 के तीसरे क्‍वॉर्टर में दुनियाभर में 5G शिपमेंट का एक चौथाई हिस्सा Apple के नाम रहा। Apple ने दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा 5G स्मार्टफोन बेचे। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम के मोर्चे पर ऐपल को Xiaomi से कड़ी टक्‍कर मिली है, जिसने Xiaomi, Redmi और Poco ब्रैंड्स के साथ कई सारी डिवाइसेज लॉन्‍च कीं। हालांकि रिपोर्ट बताती है कि बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण 2021 की तीसरी तिमाही में Xiaomi की ईयर-ऑन-ईयर परफॉर्मेंस पर असर पड़ा है। 

स्ट्रैटि‍जी एनालिटिक्स का कहना है कि सैमसंग ने यूरोप में काफी ग्रोथ दर्ज की है। ओपो ने चीन में अपनी पकड़ को बढ़ाया है। ओपो को हराकर सैमसंग 2021 की तीसरी तिमाही में Xiaomi के बाद ग्‍लोबली दूसरा प्रमुख 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन वेंडर बन गया है। कंपनी ने Galaxy Z Flip 3, Galaxy S21 Ultra जैसी प्रीमियम डिवाइसेज के साथ ही A सीरीज में कुछ किफायती फोन पेश किए। 
 
ग्रोथ के मामले में ऑनर Honor वह ब्रैंड रहा जिसने 5G में तिमाही दर तिमाही सबसे तेज ग्रोथ की। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 की तीसरी तिमाही में Honor के सबसे लोकप्रिय 5G इनेबल्‍ड स्मार्टफोन Honor 50 5G, Honor 50 SE और Honor 50 Pro 5G थे। इसने ऑनर को चीन में उसकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने में काफी मदद की। हाल में कंपनी ने Honor Play 30 Plus 5G स्मार्टफोन भी चीन में लॉन्‍च किया है। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ आता है और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। 
Advertisement

Honor Play 30 Plus 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक डुअल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन चार अलग-अलग कलर ऑप्‍शंस में आता है और 5000mAh बैटरी से लैस है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Very good build quality, easily pocketable
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Main screen washes out under sunlight
  • Cover screen could be more functional
  • Weak battery life, slow charging
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.