धीमा हो गया है आपका आईफोन? इसके पीछे है ऐप्पल का हाथ

नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऐप्पल ने एक ऐप कंपनी के उन दावों को सही माना है जिसमें उसके द्वारा पुराने आईफोन की परफॉर्मेंस धीमी करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2017 10:41 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल ने कहा, वह पावर की मांग को कम करने के लिए ऐसे कदम उठाती है
  • इसका असर प्रोसेसर की स्पीड पर पड़ता है और वह धीमा हो जाता है
  • ऐप्पल ने बयान जारी करके कहा कि यह समस्या सभी लिथियम इयॉन बैटरी के साथ है
नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऐप्पल ने एक ऐप कंपनी के उन दावों को सही माना है जिसमें उसके द्वारा पुराने आईफोन की परफॉर्मेंस धीमी करने की बात कही गई थी। सोमवार को आईफोन के प्रोसेसर की स्पीड आंकने वाले ऐप बनाने वाली कंपनी प्राइमेट लैब्स ने एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में दिए गए डेटा से यही बात सामने आई कि ऐप्पल के iPhone 6s और iPhone 7 मॉडल की परफॉर्मेंस पुराने होने के सीधी धीमी हो रही थी।

ऐप्पल ने बुधवार को यह बात मानी कि वह पावर की मांग को कम करने के लिए ऐसे कदम उठाती है। इसका असर प्रोसेसर की स्पीड पर पड़ता है और वह धीमा हो जाता है। ऐसा तब होता है जब प्रोसेसर फोन की बैटरी से ज़्यादा पावर की मांग करता है।
Advertisement

ऐप्पल ने बयान जारी करके कहा कि यह समस्या सभी लिथियम इयॉन बैटरी के साथ है और सिर्फ ऐप्पल के प्रोडक्ट तक सीमित नहीं है। क्योंकि बैटरी पुरानी होने के साथ 100 फीसदी पावर सप्लाई नहीं कर पाती है। इसके अलावा बैटरी ठंडी होने या पूरी तरह से चार्ज नहीं होने पर भी सर्वोच्च पावर नहीं दे सकती है।

ऐप्पल ने कहा, "पिछले साल हमने आईफोन 6, आईफोन 6एस और आईफोन एसई के लिए फीचर जारी किया ताकि प्रोसेसर की ज़्यादा पावर की मांग को नियंत्रित किया जा सके। ऐसा करने से फोन के अचानक बंद हो जाने का खतरा टल जाता है।" आगे कहा गया है कि इस फीचर को अब आईओएस 11.2 के साथ आईफोन 7 का हिस्सा बना दिया गया है। कंपनी भविष्य में अपने और भी प्रोडक्ट में इस फीचर को लाएगी।
Advertisement

जब भी आईफोन का प्रोसेसर कमज़ोर होती बैटरी से ज़्यादा पावर की मांग करता है। बैटरी की ओर से पावर संतुलित ढंग में नहीं पहुंच पाता है। इससे फोन के इलेक्ट्रॉनिक्स के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। नतीजतन आईफोन महंगे प्रोसेसर को खराब होने से बचाने के लिए अपने आप शट डाउन हो जाता है।
Advertisement

बताया गया है कि आईफोन के अचानक ही बंद हो जाने की शिकायतें 2016 के आखिर में बहुत ज़्यादा बढ़ गई थीं। इसके बाद ही ऐप्पल ने सॉफ्टवेयर फिक्स जारी करने का फैसला किया जिससे फोन की परफॉर्मेंस थोड़ी धीमी हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.