खत्म होगी टेंशन, आ रहा है 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 17:44 IST
बार-बार स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओउकीटेल (Oukitel) एक ऐसा हैंडसेट पेश करने वाली है, जिसमें 10000mAh की बैटरी होगी। Oukitel के इस स्मार्टफोन को ओकीटेल के10000 (Oukitel K10000) के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, इस फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आज की तारीख में ज्यादातर स्मार्टफोन यूज़र बैटरी चार्ज करने के लिए पावर बैंक रखते हैं। अब Oukitel ने ऐसा हैंडसेट बना डाला है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 (Samsung Galaxy Note 4) से भी तीन गुना पावरफुल बैटरी है।
Advertisement

Oukitel K10000 हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 10000mAh की बैटरी है, जो मार्केट में मौजूद सैमसंग गैलेक्सी एस6 (Samsung Galaxy S6), गैलेक्सी एस6 एक्टिव (Galaxy S6 Active) और 6000mAh की बैटरी वाले जियोनी मैराथन एम5 (Gionee Marathon M3) स्मार्टफोन सहित कई फ्लैगशिप हाई-एंड स्मार्टफोन से बेहतर है। हालांकि, हैंडसेट की बैटरी लाइफ के बारे में जानकारी मौजूद नहीं है।



Neowin द्वारा लीक की गई तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट मेटल का है। इसमें डुअल स्पीकर्स होंगे। यूएसबी कनेक्टिविटी को फोन के निचले हिस्से में जगह दी गई है। Neowin ने दावा किया है कि उसने स्पेसिफिकेशन को कंपनी से कन्फर्म किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Oukitel K10000 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में quad-core MediaTek MT6735 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ होगा 2जीबी का रैम (RAM)। LTE इनेबल्ड स्मार्टफोन 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वैसे, कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट को लॉन्च नहीं किया और इसके स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

आज की तारीख में मार्केट में पावरफुल बैटरी वाले कई हैंडसेट मौजूद हैं। सेलकॉन मिलेनिया क्यू5के पावर (Celkon Millennia Q5K Power) और जियोनी मैराथन एम3 (Gionee Marathon M3) स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। लावा आइरिस फ्यूल 20 (Lava Iris Fuel 20) में 4400mAh और कार्बन अल्फा ए120 (Karbonn Alfa A120) में 3000mAh की बैटरी है। नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइस में सैमसंग (Samsung) सबसे आगे है, Galaxy S6 Active में 3500mAh की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.