• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड एन के इस फ़ीचर का फायदा अब तक के नेक्सस डिवाइस को नहीं मिल सकेगा

एंड्रॉयड एन के इस फ़ीचर का फायदा अब तक के नेक्सस डिवाइस को नहीं मिल सकेगा

एंड्रॉयड एन के इस फ़ीचर का फायदा अब तक के नेक्सस डिवाइस को नहीं मिल सकेगा
विज्ञापन
गूगल ने बुधवार को आई/ओ कॉन्फ्रेंस में अपने एंड्रॉयड एन ऑपरेटिंग सिस्टम की खासियतों का खुलासा किया। नए फ़ीचर एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 3 का हिस्सा हैं। कंपनी ने कीनोट एड्रेस के दौरान बताया कि एंड्रॉयड एन ‘सीमलेस अपडेट’ फ़ीचर के साथ आएगा। इस फ़ीचर को क्रोम ओएस से लिया गया है। हालांकि, अब पता चला है कि यह नया फ़ीचर सिर्फ अगले जेनरेशन के नेक्सस डिवाइस का हिस्सा होगा।

एंड्रॉयड पुलिस को जानकारी मिली है कि एंड्रॉयड एन के नए 'सीमलेस अपडेट' फ़ीचर की कुछ तकनीकी ज़रूरतें हैं। इसका मतलब है कि पुराने जेनरेशन के नेक्सस डिवाइस इस फ़ीचर को सपोर्ट नहीं कर सकते। अब यह देखना होगा कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने अगले डिवाइस में इन ज़रूरतों को पूरा करती हैं या नहीं।

बुधवार को कंपनी के कीनोट एड्रेस में इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट डेव बर्क ने ‘सीमलेस अपडेट’ फ़ीचर के बारे में बताया था, "अगली बार जब यूज़र अपने डिवाइस को पावर ऑन करेंगे, नए डिवाइस अपने आप ही पडेट हुए सिस्टम इमेज तक पहुंच जाएंगे।"

'सीमलेस अपडेट' के मामले में सिस्टम अपडेट आम तौर पर डेल्टा फॉर्म में आते हैं। इसका मतलब है कि सिस्टम के जिस हिस्से को बदला जाना है, सिर्फ वही डाउनलोड होते हैं। रीस्टार्ट करने पर बैकअप पार्टिशन प्राइमरी बन जाता है। अगर अपडेट में कोई दिक्कत हो तो यूज़र सिस्टम के पुराने पार्टिशन में वापस जा सकते हैं।

हमें नए नेक्सस डिवाइस का इंतज़ार करना होगा जिससे ही पता चल पाएगा कि एंड्रॉयड एन पर चलने वाले डिवाइस पर सीमलेस अपडेट कैसे काम करेगा।

याद रहे कि गूगल ने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 3 रिलीज किया है। बताया गया है कि यह वर्ज़न पहला बीटा-क्वालिटी प्रोडक्ट है जिसे यज़र के प्राइमरी मोबाइल या टैबलेट पर इंस्टॉल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »