Nokia 3 को मिलेगा एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट

पिछले महीने ही एचएमडी ग्लोबल ने अपने नोकिया 3 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किया था। Nokia 3 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि बजट कैटेगरी वाले नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2017 16:53 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट मिलेगा
  • नोकिया 3 में मीडियाटेक प्रोसेसर होने के चलते अपडेट में देरी हो रही है
  • इनसे फोन में बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी और यूज़र इंटरफेस में सुधार होगा
पिछले महीने ही एचएमडी ग्लोबल ने अपने नोकिया 3 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किया था। Nokia 3 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि बजट कैटेगरी वाले नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा अपडेट मिलेगा। बता दें कि नोकिया 5 और नोकिया 6 को इसी महीने एंड्रॉयड 7.1.2 अपडेट मिलना शुरू हो चुका है।

nokiapoweruser की ख़बर के मुताबिक, नोकिया 3 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट से पहले एंड्रॉयड 7.1.2 अपडेट मिलनाा है लेकिन अपडेट में एक बेहद ही आम वजह से देरी हो रही है। नोकिया 3 में मीडियाटेक प्रोसेसर होने के चलते अपडेटेड ड्राइवर मिलने में दे रही हो रही है और इस वजह से टेस्टिंग पूरी होने में थोड़ा और समय लगेगा।
Advertisement


इसका मतलब है कि नोकिया 3 को अगली मंथली अपडेट यानी नवंबर में एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट मिल सकता है। इन अपडेट के साथ ही फोन में बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी और यूज़र इंटरफेस में सुधार होगा। एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट के साथ ही फोन में बेहतर नोटिफिकेशन, बेटरी यूज़ेज अलर्ट, फिंगरप्रिंट स्वाइप परफॉर्मेंस में सुधार सहित कई और फ़ीचर मिलेंगे। इसके अलावा कई समस्या सुलझने के साथ ही फोन की जनरल परफॉर्मेंस से जुड़े कई सुधार भी होंगे। बता दें कि Nokia 3 को अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। यह नोकिया ब्रांड के अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 5 और नोकिया 6 से ज़्यादा सस्ता है।
Advertisement

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, Nokia 3 mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.