Samsung Galaxy A70s को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A70s की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरै और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 13 मार्च 2020 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70s के लिए ज़ारी हुआ अपडेट 2 जीबी का है
  • यह अपडेट अभी सीमित यूज़र्स के लिए ही ज़ारी हुआ है
  • A707FDDU2BTC2 बिल्ड नंबर के साथ मिला अपडेट

Samsung Galaxy A70s में है 4,500 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy A70s को भारत में एंड्रॉयड 10 अधारित One UI 2.0 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट का दावा है कि फोन को यह अपडेट A707FDDU2BTC2 बिल्ड नंबर के साथ मिला है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन का यह अपडेट फिर से यूक्रेन में शुरू कर दिया है। फरवरी महीने में गैलेक्सी ए70 के इस एंड्रॉयड 10 अपडेट को बिना कारण बताए रोक दिया गया था। हालांकि, अब अपडेट को लाइव कर दिया गया है। लेकिन यूक्रेन में अभी भी यह अपडेट केवल सीमित यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। दूसरे मार्केट्स में भी जल्द ही इस अपडेट के रोलआउट होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A70s का यह अपडेट एंड्रॉयड 10 के साथ सैमसंग का लेटेस्ट वन यूआई 2.0 लेकर आया है। इसके साथ ही अपडेट में सिस्टम-वाइड डार्क मोड भी मिलेगा। TizenHelp की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह अपडेट भारत तक सीमित है, लेकिन आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह दूसरी मार्केट्स में भी पहुंच जाएगा। आप अपडेट के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर सकते हैं या फिर अपने सैमसंग गैलेक्सी ए70एस फोन में इसकी जांच मैनुअली कर सकते हैं। मैनुअली अपडेट पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर और फिर डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर। रिपोर्ट की मानें, गैलेक्सी ए70एस के लिए ज़ारी हुआ यह अपडेट 2 जीबी का है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए70 को फरवरी महीने में यूक्रेन में Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 अपडेट मिलना शुरू हुआ था। फरवरी का यह अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न A705FNXXU5BTB9 के साथ आया हुआ था। TizenHelp की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही यूज़र्स तक यह एंड्रॉयड 10 अपडेट पहुंच पाया था। हर यूज़र तक यह अपडेट पहुंचे, उससे पहले ही सैमसंग ने बिना कारण बताए इसे रोक दिया। अब दोबारा इस अपडेट को रोलआउट कर दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A70s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस की बैटरी 4,500 एमएएच की है और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। इस डिपार्टमेंट यह फोन गैलेक्सी ए70 से बहुत अलग है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस तीन रियर कैमरों से लैस है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Samsung Galaxy A70s में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A70, Samsung Galaxy A70s, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.