Samsung Galaxy A10 और Galaxy A20e को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का दावा

Samsung Galaxy A10 का अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न A105FDDU3BTCA के साथ आया है। यूज़र्स इस अपडेट की उपलब्धता अपने फोन में सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में देख सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A20e के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न है A202FXXU3BTC7
  • Samsung Galaxy A10 के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न है A105FDDU3BTCA
  • हाल ही में Samsung Galaxy J6 के लिए ज़ारी किया गया एंड्रॉयड 10 अपडेट

Samsung इन दिनों एंड्रॉयड अपडेट को लेकर ज़्यादा गंभीर

Samsung Galaxy A10 और Galaxy A20e स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट के साथ अपग्रेडेड वन यूआई 2.0 मिलने की खबर है। सैमसंग के ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए थे। हालांकि, खबर तो यह भी है कि गैलेक्सी ए10 भारतीय यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट मार्च सिक्योरिटी पैच के साथ मिलना शुरू हुआ है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए20ई के स्लोवाकिया यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 के साथ अप्रैल सिक्योरिटी पैच मिला है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Samsung दोनों ही फोन के लिए यह लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट ग्लोबली ज़ारी कर देगी। हाल ही में Samsung Galaxy J6 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर आई थी।

Samsung Community पर यूज़र्स द्वारा साझा किए गए अपडेट स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Samsung Galaxy A10 का अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न A105FDDU3BTCA के साथ आया है। यूज़र्स इस अपडेट की उपलब्धता अपने फोन में सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में देख सकते हैं। इस अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करके डाउनलोड किया जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग अपडेट में कहा गया है कि यह एंड्रॉयड 10 अपडेट वन यूआई के साथ सैमसंग और गूगल के कई नए फीचर्स लेकर आया है, जो कि यूज़र्स के फीडबैक पर अधारित हैं। अपडेट के विवरण में बताया गया है कि कैलकुलेटर, सैमसंग इंटरनेट, सैमसंग हेल्थ और सैमसंग नोट जैसे कुछ ऐप्स को सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फिर से अपडेट करना होगा।

इसके अलावा, SamMobile का दावा है कि Galaxy A20e का एंड्रॉयड 10 अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न A202FXXU3BTC7 के साथ उपलब्ध है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एंड्रॉयड 10 अपडेट लेटेस्ट अप्रैल सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। यूज़र सेटिंग्स मैन्यू में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करके इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। याद दिला दें कि गैलेक्सी ए20ई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
Advertisement

दिलचस्प बात यह भी है कि सैमसंग के रोडमैप जो कंपनी ने पिछले साल भारत के लिए नवंबर में ज़ारी किया था, उसके अनुसार गैलेक्सी ए10 के लिए यह अपडेट मई में ज़ारी किया जाना था।
Advertisement

हाल ही में Samsung Galaxy J6 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी किया गया है, जो फिलहाल पनामा में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इसे भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी रोलआउट कर दिया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7884

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7884

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.