Motorola One Vision को एंड्रॉयड 10 मिलने की खबर

Motorola One Vision के लिए जारी किया गया लेटेस्ट Android 10 सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ जनवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है।

Motorola One Vision को एंड्रॉयड 10 मिलने की खबर

Motorola One Vision भारत में भी है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • मोटोरोला वन विज़न की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • Motorola One Vision के अपडेट का वर्ज़न नंबर QSA30.62-24 है
विज्ञापन
Motorola One Vision को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर है। अभी इस अपडेट को ब्राज़ील में रोलआउट किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस अपडेट को भारत में रिलीज किया जाएगा। कंपनी बीते साल नवंबर से मोटोरोला वन विज़न के लिए इस अपडेट की बीटा टेस्टिंग कर रही है। कई महीनों की टेस्टिंग के बाद मोटोरोला वन विज़न के लिए एंड्रॉयड 10 का स्टेबल अपडेट रिलीज हो गया है। मोटोरोला के इस फोन के लिए जारी किया गया लेटेस्ट Android 10 सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ जनवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है।

ब्राज़ील के एक यूज़र्स ने लेनोवो फोरम्स ने अपने Motorola One Vision को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का स्क्रीनशॉट साझा किया है। लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर QSA30.62-24 है। अपडेट का साइज़ क्षेत्र पर निर्भर करेगा। यूज़र्स का दावा है कि अपडेट को फेज़ में रिलीज किया जा रहा है। फिलहाल चुनिंदा यूज़र्स को ही यह अपडेट मिला है। कंपनी की ओर से भी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यूज़र ने अपडेट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह अपडेट ब्राज़ील में रिलीज हुआ है। हमने इस संबंध में Motorola को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

अगर आप अपडेट के लिए इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो आप सेटिंग्स में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
 

Motorola One Vision Specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन विज़न फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। मोटोरोला वन विज़न में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। मोटोरोला वन विज़न में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

मोटोरोला वन विज़न की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है। मोटोरोला वन विज़न आईपी52 सर्टिफाइड फोन है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरएक्सीनॉस 9609
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »