एयरटेल ने गुड़गांव में लॉन्च की मुफ्त पब्लिक वाई-फाई सर्विस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 18:18 IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को गुड़गांववासियों को मुफ्त वाई-फाई का तोहफा दिया। गुड़गांव के यूज़र अब पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए वायरलेस इंटरनेट का मजा उठा सकेंगे।

अब एमजी रोड, सदर बाज़ार, सेक्टर 29 मार्केट और सरहॉल गांव के लोग अपने डिवाइस पर मुफ्त वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि, यूज़र अपने डिवाइस पर एक दिन में अधिकतम 30 मिनट तक डेटा का मजा ले सकते हैं।
Advertisement

एयरटेल ने पिछले साल गुड़गांव नगर निगम से वाई-फाई लॉन्च के लिए टेंडर जीता था।

वाई-फाई सपोर्ट वाले सभी डिवाइस के यूज़र के लिए मुफ्त वाई-फाई सर्विस उपलब्ध होगी। वाई-फाई हॉटस्पॉट के करीब होने पर, वाई-फाई यूज़र को अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर वाई-फाई 'एमएसजी पॉवर्ड बाय एयरटेल' सर्च कर वाई-फाई इनेबल कर सकते हैं।
Advertisement

एयरटेल ने बताया कि, एक यू़ज़र लगातार तीस मिनट तक वाई-फाई सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए यूज़र से न्यूनतम मूल्य चार्ज किया जाएगा।
Advertisement

ईमेल में जारी एक बयान में एयरटेल ने आगे बताया, ''एयरटेल यूज़र को जहां उनके डेटा प्लान/पैक पर चार्ज किया जाएगा वहीं नॉन एयरटेल यूज़र अफोर्डेबल दाम में ऑनलाइन वाउचर खरीद सकेंगे। एयरटेल ग्राहक एयरटेल हैंगआउट ऐप का इस्तेमाल कर वाई-फाई कनेक्ट कर सकते हैं।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Wi Fi, Gurgaon, India, Internet, Telecom, Wi Fi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.