नोट सीरीज़ को बंद करेगी सैमसंग: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 11:21 IST
पिछले कुछ महीनों में आईं सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में विस्फोट की खबरें कंपनी के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा है। इस समस्या के चलते कंपनी को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद करना पड़ा और सैमसंग यही नहीं रुकी है। रूस से आई एक नई खबर के मुताबिक सैमसंग अब 'नोट' सीरीज़ को बंद करने पर विचार कर रही है।

Hi-Tech.Mail.ru ने कॉरपोरेट हेडक्वार्टर के एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी गैलेक्सी नोट सीरीज़ के तहत स्मार्टफोन का उत्पादन 'बंद करने की योजना' बना रही है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गैलेक्सी नोट7 में आग लगने की समस्या के बाद कंपनी की 'नोट' ब्रांडिंग को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। खबर है कि सामसंग दक्षिण कोरिया समेत कई बाजारों में एक सर्वे कर रही है जिसमें 50 प्रतिशत लोगों ने नोट ब्राडिंग के लिए नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने अभी नोट सीरीज़ को बंद करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
Advertisement

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने इसी हफ्ते अपने गैलेक्सी नोट7 का उत्पादन बंद कर दिया था। इसके अलावा रीप्लेस की गई यूनिट में आग की खबरों के बाद दुनियाभर में नोट7 की बिक्री भी रोक दी थी। सैमसंग ने ग्राहकों से इस डिवाइस का इस्तेमाल तुरंत रोकने की सलाह दी थी। गैलेक्सी नोट7 से कंपनी को तीसरी तिमाही में करीब 2.3 बिलियन (15,375 करोड़ रुपये) का नुकसान होने की खबर है।

दुनियाभर से सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में आग की खबरें आने के बाद सैमसंग की कड़ी आलोचना हुई। इस फोन में बैटरी में खामी के चलते चार्जिंग के दौरान विस्फोट की भी खबरें आईं थीं। इसके अलावा गैलेक्सी नोट7 की वजह से एक घर और जीप में आग की खबरें भी आईं। एक दूसरी खबर के मुताबिक नोट7 की वजह से एक होटल के कमरे को भी नुकसान पहुंचा। पिछले महीने भारत सहित कई दूसरे देशों में सभी विमानों में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ले जाने पर रोक लगा दी की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.