8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Tecno Pova 5G लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Pova 5G की कीमत कथित रूप से $289 (लगभग 21,600 रुपये) हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत हो सकती है। फिलहाल कंपनी की साइट पर फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, फोन में सिंगल Aether Black कलर ऑप्शन पेश किया गया है।

8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Tecno Pova 5G लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 5G कंपनी का पहली 5G फोन है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है टेक्नो पोवा 5जी
  • फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Tecno Pova 5G स्मार्टफोन को कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट टेक्नो स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। टेक्नो पोवा 5जी फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। साथ ही फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन और 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Tecno Pova 5G price

Tecno Pova 5G की कीमत कथित रूप से $289 (लगभग 21,600 रुपये) हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत हो सकती है। फिलहाल कंपनी की साइट पर फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, फोन में सिंगल Aether Black कलर ऑप्शन पेश किया गया है।
 

Tecno Pova 5G specifications

टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS पर चलता है और इसमें 6.9 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 82.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 389ppi पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

टेक्नो पोवा 5जी में कनेक्टिविटी विकल्पों में डीटीएस स्पीकर्स, ब्लूटूथ वी5.2, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एफएम रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। साथ ही फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »