गैलेक्सी एस8 की मांग गैलेक्सी एस7 से 30 फ़ीसदी ज़्यादा: सैमसंग

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2017 11:56 IST
सैमसंग ने मार्च में अपने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इन स्मार्टफोन में कई सारे नए फ़ीचर दिए हैं। अब, एक ताजा बयान में सैमसंग ने दावा किया कि गैलेक्सी एस8 को अमेरिका में 'अब तक सबसे बेहतर' प्री-ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने अपने इस बयान की जानकारी मीडिया आउटलेट को भेजी। और इसके मुताबिक, गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के लिए पिछले साल आए गैलेक्सी एस7 से 30 प्रतिशत ज़्यादा प्री-ऑर्डर मिले। गैलेक्सी नोट 7 विवाद के बाद इतना बड़ा आंकड़ा निश्चित तौर पर कंपनी के लिए राहत की बात है। क्योंकि इससे लोगों के बीच ब्रांड और इसके प्रोडक्ट के प्रति अच्छी छवि का पता चलता है। गैलेक्सी एस8 के प्री-ऑर्डर की संख्या अकेले दक्षिण कोरिया में ही 10 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के उपाध्यक्ष टिम बेक्सटर ने एक बयान में कहा, ''गैलेक्सी एस8 और एस8+ के लिए मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर हम बेहद खुश हैं। गैलेक्सी एस8 और एस8+ हमारी प्रतिबद्धिता का परिणाम है और बाज़ार ने प्रतिक्रिया दे दी है- पिछले साल के गैलेक्सी एस7 की तुलना में एक साल के अंदर 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ हमने अब तक का सबसे बेहतर परफॉर्म किया है। यह प्रतिक्रिया हमारा उत्साह बढ़ाने वाली है। हमारी कोशिश हमारे ग्राहकों को ज़्यादा बेहतर, स्मार्ट और शानदार अनुभव देने की है।''

इससे पहले शुरुआत में फोन लेने वाले यूज़र ने डिस्प्ले पर रेड कलर की परछांई दिखने की शिकायत की थी। और सेटिंग में कई बदलाव के बाद भी यह समस्या नहीं सुलझने की ख़बरें आईं। सैमसंग ने पुष्टि की है कि इसके लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट आने वाला है। सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को क्रमशः 57,900 रुपये और 64,900 रुपये में लॉन्च किया है। गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 4,499 रुपये का एक वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरी मफ्त मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और फोन को 5 मई से उपलब्ध कराया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 50MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन
  2. स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
  3. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  4. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  3. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  7. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  8. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  9. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  10. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.