• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल, गजब के AI फीचर्स से लैस

Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल, गजब के AI फीचर्स से लैस

Samsung ने आज होम कूलिंग एप्लायंसेज में विस्तार करते हुए Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner पेश कर दिया है।

Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल, गजब के AI फीचर्स से लैस

Photo Credit: Samsung

Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner

ख़ास बातें
  • Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner की कीमत 66,990 रुपये है।
  • Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner AI फीचर्स प्रदान करता है।
  • Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner 5 एयर फ्लो मोड प्रदान करता है।
विज्ञापन

Samsung ने आज होम कूलिंग एप्लायंसेज में विस्तार करते हुए Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner पेश कर दिया है, जिसमें 5 मोशन विंड की सुविधा है। मॉडर्न और शानदार डिजाइन वाला यह प्रीमियम एयर कंडीशनर नए घरों के लिए तैयार किया गया है। इसका स्लीक और मिनिमलिस्ट डिजाइन मॉडर्न इंटीरियर में आसानी से फिट हो जाता है और लिविंग स्पेस की सुंदरता को बढ़ाता है। यह एडवांस मोशन विंड टेक्नोलॉजी AI-पावर्ड कूलिंग इंटेलिजेंस और विंडफ्री कूलिंग के साथ शानदार कूलिंग अनुभव प्रदान करता है। इसका यूनिक मोशन ब्लेड डिजाइन वातावरण में पूरी तरह से प्यूरिफिकेशनने के लिए एयर फ्लो को ऑप्टिमाइज करता है। आइए Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner Price

कीमत की बात करें तो Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner की कीमत 66,990 रुपये है। यह एयर कंडीशनर बिक्री के लिए चुनिंदा रिटेल पार्टनर आउटलेट और सैमसंग की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।

Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner Features

Samsung Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner  में एडवांस मोशन विंड टेक्नोलॉजी एयर फ्लो डायरेक्श और स्पीड को डायनेमिकली एडजेस्ट करती है, जिससे एक फुल बैलेंस और कंफर्टेबल कूलिंग मिलती है। यह सिस्टम 5 एयर फ्लो मोड प्रदान करता है, जिनमें इंस्टेंट कूलिंग के लिए मैक्स विंड और समान वितरण के लिए सराउंड विंड शामिल हैं। लाइट ब्रीज के लिए विंडफ्री कूलिंग 23 हजार माइक्रो होल्स के जरिए हवा फैलाती है, जिससे बेहतर स्टिल एयर का अनुभव मिलता है।

Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner एआई फास्ट एंड कम्फर्ट कूलिंग की सुविधा देता है जो तापमान, आर्द्रता और रूम के साइज को चेक करके ऑटोमैटिक सबसे बेस्ट कूलिंग मोड का चयन करता है। बेस्पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर गैलेक्सी वॉच और गैलेक्सी रिंग जैसे वियरेबल डिवाइस के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाता है। यह इंटीग्रेशन आपके रूम की कूलिंग को ज्यादा बेहतर और निजी तौर पर कंट्रोल करने की सुविधा देता है। सिस्टम वेलकम कूलिंग और अवे केयर जैसी स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है, जो आपके घर पहुंचने या बाहर जाने पर तापमान को ऑटोमैटिक एडजेस्ट करता है।

इसमें मैप व्यू मॉनिटरिंग फीचर है जो कि घर में एयर फ्लो और टेंप्रेचर की जानकारी प्रदान करता है, जिससे कूलिंग परफॉर्मेंस को एडजेस्ट कर सकते हैं। यह एसी वॉयस असिस्टेंट के साथ भी कंपेटिबल है, जिससे आप कूलिंग सेटिंग्स को एडजेस्ट कर सकते हैं। Bespoke AI WindFree Pro यूजर्स की प्राथमिकताओं और आदतों को सीखता है और जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज कूलिंग अनुभव प्रदान करता है। 5 मोशन विंड वाला Bespoke AI WindFree Pro एयर कंडीशनर का AI एनर्जी मोड एनर्जी खपत को 30% तक कम करता है, जबकि R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल कूलिंग प्रदान करता है। Bespoke AI WindFree Pro एयर कंडीशनर का आसनी से मेटेंनेंस किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »