Motorola Ibiza फोन 6जीबी रैम Android 11 के साथ हुआ स्पॉट, जानें फीचर्स

Geekbench लिस्टिंग से पता चलता हैस कि Motorola Ibiza में Android 11 शामिल होगा। इसके अलावा फोन 6GB रैम से लैस होगा।

Motorola Ibiza फोन 6जीबी रैम Android 11 के साथ हुआ स्पॉट, जानें फीचर्स

Motorola Ibiza के अलावा कंपनी Capri, Capri Plus और Nio पर भी काम कर रही है

ख़ास बातें
  • Motorola Ibiza को इस साल की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है
  • मोटोरोला एक साथ बना रही है कई 5G फोन
  • Snapdragon 480 चिपसेट और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Motorola Ibiza Geekbench पर लिस्ट हुआ है। अभी तक फोन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है, लेकिन इस लिस्टिंग में फोन को लेकर कुछ जानकारी मिली है। इससे पहले, जनवरी की शुरुआत में एक जरमन पब्लिकेशन ने कुछ आगामी मोटोरोला फोन्स के कोडनेम का खुलासा किया था, जहां पता चला था कि मोटोरोला के कुछ फोन Capri, Nio और Ibiza कोडनेम के साथ विकसित किए जा रहे हैं। दावा किया गया था कि ये सभी स्मार्टफोन्स 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च होंगे। Capri को लेकर हम पहले भी कई लीक्स देख चुके हैं और अब ताज़ा लीक Ibiza को लेकर आया है।

Motorola Ibiza को Geekbench पर लिस्ट किया गया है। फोन को मॉडल नंबर XT2137-2 के साथ लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग के अनुसार, यह Ibiza कोडमेन वाले मदरबोर्ड से लैस होगा। माना जा रहा है फोन Snapdragon 400 सीरीज़ के नए 5G चिपसेट के साथ आएगा। GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन Snapdragon 480 चिपसेट से लैस होगा। यदि यह सच होता है तो माना जा सकता है कि Motorola अब किफायती 5G फोन्स पर काम कर रही है।

गीकबेंच लिस्टिंग से आगे पता चलता हैस कि Motorola Ibiza में Android 11 शामिल होगा। इसके अलावा फोन 6GB रैम से लैस होगा। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो आगामी मोटोरोला डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,466 पॉइन्ट्स और मल्टी-टेस्ट स्कोर में 6,223 पॉइन्ट्स का स्कोर मिला है। टेस्ट नए Geekbench 5 के बजाय पुराने Geekbench 4 प्लेटफॉर्म में किया गया है। नए प्लेटफॉर्म पर यह स्कोर अलग हो सकता है।

बताते चलें कि साल की शुरुआत में एक जरमन पब्लिकेशन TechnikNews का कहना था कि मोटोरोला इबीज़ा स्मार्टफोन का मॉडल नंबर XT-2137 होगा। इसके एचडी+ डिस्प्ले (720x1,600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन) के साथ आने की उम्मीद है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन 6 जीबी रैम के साथ लिस्टेड है, लेकिन पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन 4 जीबी रैम से लैस होगा। हो सकता है कि फोन एक साथ कई कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो।

इसके अलावा खबर है कि Motorola Ibiza वाटरड्रॉप नॉच से लैस होगा। इसमें 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें अन्य दो कैमरा सेंसर 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल सेंसर होंगे। फ्रंट में फोन13-मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि इबीज़ा में ओलेड पैनल और HDR सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »