Nokia 6 को भारत में एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू

दिसंबर, 2017 में एचएमडी ग्लोबल ने अपने नोकिया 6 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी किया था। एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा अपडेट को Nokia 6 स्मार्टफोन के लिए बीटा लैब द्वारा जारी किया था। अब, एचएमडी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि भारत में भी नोकिया 6 के लिए बीटा लैब ने ओरियो अपडेट जारी कर दिया है।

Nokia 6 को भारत में एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • भारत में नोकिया 6 को एंड्रॉयड बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • एचएमडी के चीफ प्रोडक्ट ने ट्वीट कर यह जानकारी दी
  • इन अपडेट को नोकिया लैब्स द्वारा रोलआउट किया जा रहा है
विज्ञापन
दिसंबर, 2017 में एचएमडी ग्लोबल ने अपने नोकिया 6 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी किया था। एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा अपडेट को Nokia 6 स्मार्टफोन के लिए बीटा लैब द्वारा जारी किया था। अब, एचएमडी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि भारत में भी नोकिया 6 के लिए बीटा लैब ने ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते ही नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) चीन में लॉन्च किया है।

जूहो सरविकास ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''हम आज से भारत में #Nokia 6 के लिए ओरियो बीटा लैब रोलआउट कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि आप में से कई लोग इन अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं। याद रखें कि बीटा लैब्स एक टेस्टिंग प्लेटफॉर्म है और कॉमर्शियल रिलीज़ पर अभी काम चल रहा है। कृपया डाउनलोड करें और हमें अपना फीडबैक भेजें।'' उम्मीद है कि नोकिया जल्द ही नोकिया 6 के लिए फाइनल बिल्ड जारी करेगी।


एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे)। कल्पना करें कि आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट करने के दौरान भी वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा गूगल किसी भी तरह की नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज़ चैनल बनाने की भी कोशिश में है, इस फ़ीचर को 'नोटिफिकेशन चैनल' कहा जाएगा। इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूज़र ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फ़ीचर "snoozing" के जरिए यूज़र बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।

नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

नोकिया, नोकिया मोबाइल, नोकिया स्मार्टफोन, एचएमडी ग्लोबल, नोकिया 6, नोकिया 6 ओरियो अपडेट, Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, HMD Gloval, Nokia 6 oreo update
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »