50MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा धांसू OnePlus 11,मिलेगा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC

OnePlus 11 स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ एंट्री ले सकता है।

50MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा धांसू OnePlus 11,मिलेगा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ एंट्री ले सकता है।
  • OnePlus 11 में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus 11 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
OnePlus 11 मार्केट में OnePlus 10 के अपग्रेड के तौर पर चीन में अगले साल की पहले तिमाही में दस्तक दे सकता है। OnePlus का नया स्मार्टफोन OnePlus 11 हाल ही में लॉन्च हुए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC को सपोर्ट कर सकता है। चिपमेकर ने बीते हफ्ते अपनी लेटेस्ट चिप को Maui में हुए Snapdragonn Summit 2022 में पेश किया। कंपनी इस चिपसेट को AI marvel कहती है। संभावना है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमेरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं OnePlus 11 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

कंपनी ने Weibo के जरिए कंफर्म किया है कि OnePlus 11 स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ एंट्री ले सकता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले Snapdragon Summit 2022 में इस चिप को पेश किया है। आपको बता दें कि OnePlus 11 मार्केट में OnePlus 10 Pro के अपग्रेड के तौर पर आ सकता है। ऐसी उम्मीद है कि यह फोन चीनी बाजार में 2023 की पहली तिमाही में पेश होगा।

OnePlus 11 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस: स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस पहले ही ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो कि 2K रेजोल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमेरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 अल्ट्रा वाइड लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX709 टेलीफोटो शूट मिल सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो OnePlus 11 में 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस और  यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा OnePlus 11 में डॉल्बी एटम्स एंहेंस्ड स्पीकर्स भी मिल सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो OnePlus 11 दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB + 128GB स्टोरेज और 16GB + 256GB स्टोरेज में आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »