5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Infinix Hot 12i फोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Hot 12i एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। फोन Andoid 11 बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है।

5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Infinix Hot 12i फोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Hot 12i  में 64जीबी की स्टोरेज मिल रही है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 12i के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  • फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा है।
  • Infinix Hot 12i में 5000mAh बैटरी है।
विज्ञापन
Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। Infinix Hot 12i को चार अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में आपको वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिल रह है। फोन में 6.6इंच डिस्प्ले मिल रहा है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमर कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल का है। फोन में डीटीएस ऑडियो सपोर्ट के साथ 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मिल रहीी है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इस फोन को शैंपेन गोल्ड, हेज ग्रीन, हॉरिजन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।    

Infinix Hot 12i Price, Availability

Infinix की ऑफिशियल वेबसाइट ने अभी तक प्राइसिंग और अवेलेबिलिटी की जानकारी नहीं दी है। हालांकि यह हैंडसेट नाइजीरिया -कॉमर्स वेबसाइट Xpark पर NGN 61,800 कीमत (लगभग 11,300 रुपये) पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 2जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NGN 67,000 ( लगभग12,200 रुपये) है। हालांकि इस फोन को दूसरी ग्लोबल मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहं है।    

Infinix Hot 12i Specifications

Infinix Hot 12i एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। फोन Andoid 11 बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है। फोन में  6.6इंच IPS TFT डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720*1612 पिक्सल्स का है। फोन में इनबिल्ट सीपीयू 4जीबी तक की रैम को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की पीक स्पीड 2.0GHz है। Infinix Hot 12i की रैम को 7GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ ड्यूल फ्लैश मिल रहा है। 

Infinix Hot 12i के बैक में f1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है। फोन का रियर कैमरा सुपर नाइट मोड सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर रिकॉर्ड करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Infinix Hot 12i  में 64जीबी की स्टोरेज मिल रही है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एफएम रेडियो, Wi-Fi 802. 11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है।    

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसर2.0GHz मेगाहर्ट्ज़
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »