• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Realme 10 Pro+ 5G की बिक्री आज से शुरू, Flipkart पर मिल रहा 1 हजार का डिस्काउंट

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Realme 10 Pro+ 5G की बिक्री आज से शुरू, Flipkart पर मिल रहा 1 हजार का डिस्काउंट

Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10 बिट कलर्स, 800 निट्स ब्राइटनेस और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Realme 10 Pro+ 5G की बिक्री आज से शुरू, Flipkart पर मिल रहा 1 हजार का डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Realme 10 Pro+ 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
  • Realme फोन Dimensity 1080 चिपसेट से लैस है।
विज्ञापन
Realme ने 8 दिसंबर को भारत में Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G को पेश किया था। इसका प्रो मॉडल बिक्री के लिए 16 दिसंबर से उपलब्ध होगा। वहीं Pro+ वेरिएंट की बिक्री भारत में आज से ही हो रही है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि रियलमी 10 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में।
 

Realme 10 Pro+ 5G की कीमत


Realme 10 Pro+ 5G मार्केट में 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो Realme 10 Pro+ 5G के वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Flipkart और Realme India की वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। कलर ऑप्शन के लिए यह Hyperspace Gold, Dark Matter और Nebula Blue में खरीदा जा सकता है।
 

Realme 10 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के मामले में हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10 बिट कलर्स, 800 निट्स ब्राइटनेस और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और सेंट्रल में पंच होल है। कैमरा की बात की जाए तो Realme 10 Pro+ में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है, जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Realme फोन Dimensity 1080 चिपसेट से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • कमियां
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 10 Pro 5G
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »