4500mAh बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा Black Shark 4 और Black Shark 4 Pro फोन

टिप्सटर के अनुसार, Black Shark 4 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा और Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark 3 सीरीज़ पिछले साल मार्च में लॉन्च हुई थी
  • Black Shark 4 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर
  • ब्लैक शार्क 3 प्रो में 7.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद था

लेटेस्ट सीरीज़ की चार्जिंग क्षमता फोन को 15 मिनट में फुल चार्ज करेगी

Black Shark ने पिछले साल मार्च महीने में Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro गेमिंग स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में इसके नेक्सट जनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन्स की चर्चाएं ज़ोरो पर है। लेटेस्ट लीक में  Black Shark 4 सीरीज़ के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई, इस सीरीज़ में पिछले साल की तरह Black Shark 4 और Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों ही नए फोन को इस महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

जाने-मानें टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Black Shark 4 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा और Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा टिप्सटर ने फोन के डिस्प्ले से संबंधित भी जानकारी दी, टिप्सटर के अनुसार इस फोन में 6.67 इंच हाई-क्वालिटी 1080p रिजॉल्यूशन मिलेगा। आपको बता दें, ब्लैक शार्क 3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2400) दिया गया था, जबकि ब्लैक शार्क 3 प्रो में 7.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2400 पिक्सल) मौजूद था।

वहीं टिप्सटर के मुताबिक यह पूरा सिस्टाम 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पर काम करेगा। आपको बता दें, जनवरी में खुद कंपनी ने एक पोस्टर के माध्यम से पुष्टि की थी कि ब्लैक शार्क 4 स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच बैटरी के साथ 120 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। पोस्टर में दावा किया गया था यह चार्जिंग सिस्टम स्मार्टफोन को 15 मिनट के अंदर फुल चार्ज करने की क्षमता रखता है।

Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro की बात करें, तो इन दोनों ही डिवाइस में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। फोन का प्रो वेरिएंट गेमिंग शोल्डर बटन के साथ आया था, जबकि दूसरे फोन में यह नहीं था। ब्लैक शार्क 3 आरमर ग्रे, लाइटनिंग ब्लैक और स्टार सिल्वर रंग में मौजूद था, जबकि ब्लैक शार्क 3 प्रो को आरमर ग्रे और फैंटम ब्लैक रंगों के विकल्प दिए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.