• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Black Shark BKB02 गेमिंग कीबोर्ड लॉन्च, 120 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Black Shark BKB02 गेमिंग कीबोर्ड लॉन्च, 120 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Black Shark ने चीनी बाजार में मॉडल नंबर BKB02 के साथ एक नया वायरलेस गेमिंग कीबोर्ड लॉन्च किया है।

Black Shark BKB02 गेमिंग कीबोर्ड लॉन्च, 120 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Black Shark

Black Shark BKB02 Gaming Keyboard में एक 84 की लेआउट है।

ख़ास बातें
  • Black Shark BKB02 Gaming Keyboard में 5-लेयर गैसकेट स्ट्रक्चर है।
  • Black Shark BKB02 Gaming Keyboard में एक 84 की लेआउट है।
  • Black Shark BKB02 Gaming Keyboard की कीमत 699 युआन (लगभग 8,233 रुपये) है।
विज्ञापन
Black Shark ने चीनी बाजार में मॉडल नंबर BKB02 के साथ एक नया वायरलेस गेमिंग कीबोर्ड लॉन्च किया है। इस कीबोर्ड का वजन 960 ग्राम है, जिसके जरिए इसे चलते-फिरते इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको Black Shark BKB02 Gaming Keyboard के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Black Shark BKB02 Gaming Keyboard Price


कीमत की बात की जाए तो Black Shark BKB02 Gaming Keyboard की कीमत 699 युआन (लगभग 8,233 रुपये) है। यह कीबोर्ड अब JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Black Shark BKB02 Gaming Keyboard Specifications


Black Shark BKB02 Gaming Keyboard में एक 84 की लेआउट है जो एक स्लीक मल्टीमीडिया नॉब के साथ जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स वॉल्यूम एडजेस्ट कर सकते हैं और अन्य मल्टीमीडिया फंक्शन का एक्सेस पा सकते हैं। यह कीबोर्ड हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग को फोकस में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें ड्यूल-डायरेक्शनल एक्टिव इंडक्शन के साथ टेस्ला इंडक्टिव स्विच है जो कि पर्यावरण से प्रभावित हुए बिना स्टेबल और बेहतर रिस्पॉन्स कीप्रेस प्रदान करता है। एक्चुएशन दूरी 0.2 मिमी और 3.3 मिमी के बीच एडजेस्ट हो सकती है जिससे यह गेमिंग और ऑफिस दोनों के लिए बेहतर विकल्प बनता है। यह 1ms की गेमिंग-ग्रेड लेटेंसी भी प्रदान करता है।

कीबोर्ड 5-लेयर गैसकेट स्ट्रक्चर के साथ आता है जिससे ड्यूराबिलिटी बेहतर होती है। यह शॉक एब्सोर्पन प्रदान करने के साथ शांत और कंफर्टेबल टाइपिंग अनुभव प्रदान करता है। कीबोर्ड में तेज की एक्टिवेशन के लिए क्विक ट्रिगर और रीसेट (RT) टेक्नोलॉजी दी गई है। बेहतर गेमप्ले के लिए एन-की रोलओवर (NKRO) और एंटी-घोस्टिंग की है। यह पूरी तरह से हॉट-स्वैपेबल भी है, जिससे गेमर्स अपने सेटअप को फ्लेक्सिबली कस्टमाइज कर सकते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लैक शार्क वायरलेस गेमिंग कीबोर्ड वायर्ड 2.4GHz वायरलेस और ब्लूटूथ मोड का सपोर्ट करता है, जिससे यह ज्यादा डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल होता है। कीबोर्ड में बेहतर ग्रिप के लिए ट्रांसलुसेंट पुडिंग स्टाइल पीबीटी कीकैप्स और मेक इंस्पार्यड लुक के लिए पर्पल और ब्लू कलर एक्सेंट के साथ एक ब्लैक बेस है। 

कीबोर्ड में नियॉन आरजीबी बैकलाइटिंग और एक ब्लैक शार्क लोगो ब्रीथिंग लाइट है, जो यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से लाइट को एडजेस्ट करने की सुविधा देता है। लाइट कंट्रोल में कई मोड और एडजेस्टेबल ब्राइटनेस लेवल शामिल हैं, जिन तक फंक्शन की शॉर्टकट के जरिए पहुंचा जा सकता है। बैकलाइटिंग और कनेक्शन मोड के आधार पर कीबोर्ड 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। यह सी-टू-सी चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट की सुविधा देता है। पैकेज में कीबोर्ड, एक 2.4GHz रिसीवर, एक यूएसबी-सी केबल, एक कीकैप और स्विच पुलर और एक ट्रांसपेरेंट कीबोर्ड कवर आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »