इसमें AI टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
Photo Credit: GizmoChina
Black Shark मेग्नेटिक चार्जिंग कूलर एक ऐसा डिवाइस है जो तीन तरह से काम करता है।
Black Shark ने नया मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर पेश किया है। यह एक छोटा कूलर है जो फोन जैसे डिवाइसेज को गर्म होने से बचाता है। साथ यह एक चार्जिंग डिवाइस की तरह भी काम करता है। यह फोन या डिवाइस की बॉडी पर चिपक जाता है और गेमिंग के दौरान इसे ठंडा बनाए रखता है। इसमें किसी वायर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यानी इसमें अपनी खुद की बैटरी है जिसे चार्ज भी किया जा सकता है। इसमें AI टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। जैसे ही तापमान में बदलाव आता है यह उसके अनुसार डिवाइस को एक्टिव तौर पर कूल बनाए रखता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
Black Shark Magnetic Charging Cooler की कीमत 209 युआन (लगभग 2607 रुपये) है। इसे कंपनी ने चीन में पेश किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 28 नवंबर से शुरू होगी। चार्जिंग कूलर के लिए JD.com पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
Black Shark मेग्नेटिक चार्जिंग कूलर एक ऐसा डिवाइस है जो तीन तरह से काम करता है। यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग करता है, इसमें सेमीकंडक्टर आधारित कूलिंग सिस्टम है जो डिवाइस को कूल रखता है, साथ ही यह मेग्नेटिक अटैचमेंट उपलब्ध करवाता है। यह 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह iPhone 17 Pro को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें एप्पल ग्रेड चार्जिंग कॉइल लगा है और बिल्ट-इन ऑथेंटिकेशन चिप मिलती है।
Black Shark चार्जिंग कूलर में TEC कूलिंग मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है जिसमें एक सेमीकंडक्टर कूलिंग प्लेट लगा है। यह 3000 rpm फैन के साथ आता है। इसमें एक बड़ा अंदरूनी हीट-सिंक लगा है। सरफेस टेम्परेचर को यह 13°C तक घटा सकता है। इसका AI टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम थर्मल आउटपुट पर नजर रखता है और जैसे ही डिवाइस गर्म होने लगता है, यह उसे कूल करना शुरू कर देता है। इसमें 18 N52 मेग्नेट्स लगे हैं जो इसे मजबूत चुम्बकीय शक्ति प्रदान करते हैं। ब्लैक शार्क मेग्नेटिक रिंग के साथ यह उन डिवाइसेज के साथ भी इस्तेमाल हो सकता है जो नॉन मेग्नेटिक केस के साथ आते हैं।
इसमें दो ऑपरेटिंग मोड दिए गए हैं। साधारण तौर पर यह कूलिंग और वायरलेस चार्जिंग एकसाथ करता है। लेकिन अगर बटन को तीन सेकंड के लिए होल्ड करते हैं तो यह सिर्फ मेग्नेटिक कूलिंग मोड में आ जाता है और 7W पावर कूलिंग करना शुरू कर देता है। यहां पर वायरलेस चार्जिंग बंद हो जाती है। यानी इसे प्राथमिक तौर पर टेम्परेचर कंट्रोल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें तीन तरह की कस्टमाइजेबल लाइटिंग दी गई है। डिवाइस का वजन 93 ग्राम है और इसके डाइमेंशन 65.49×22.7mm हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील