• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 144Hz डिस्प्ले और 120W चार्जिंग से लैस गेमिंग फोन Black Shark 5 सीरीज लॉन्च, जानें खासियतें

144Hz डिस्प्ले और 120W चार्जिंग से लैस गेमिंग फोन Black Shark 5 सीरीज लॉन्च, जानें खासियतें

Black Shark गेमिंग और ई-स्पोर्ट एरिया में फेमस है, इसलिए इसके गेमिंग परफॉर्मेंस को चेक करना भी जरूरी है। गेमिंग स्मार्टफोन में सबसे जरूरी फैक्ट में से एक इसकी कूलिंग कैपेसिटी है।

144Hz डिस्प्ले और 120W चार्जिंग से लैस गेमिंग फोन  Black Shark 5 सीरीज लॉन्च, जानें खासियतें

Black Shark 5 सीरीज के बेस्ट फीचर्स में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • Black Shark 5 सीरीज में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है।
  • Black Shark 5 और Black Shark 5 Pro गेमिंग फोन लॉन्च किए हैं।
  • ब्लैक शार्क 5 सीरीज में 144Hz डिस्प्ले और 120W हाइपरचार्ज है।
विज्ञापन
Black Shark ने मार्केट में ऑफिशियली Black Shark 5 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जो कि ग्लोबल मार्केट में गेमिंग स्मार्टफोन के लिए सबसे नया एडिशन है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Black Shark 5 और Black Shark 5 Pro गेमिंग फोन लॉन्च किए हैं। आइए इन स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस लेटेस्ट सीरीज में Black Shark ने अपने पुराने स्मार्टफोन के बेस्ट फीचर्स से लैस होने के साथ-साथ नए और दिलचस्प फीचर्स से भी लैस है। इस सीरीज में Black Shark 5 और Black Shark 5 Pro गेमिंग फोन हैं। यह यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। Black Shark 5 सीरीज के बेस्ट फीचर्स में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा अपग्रेडेड मैग्नेटिक पॉप-अप ट्रिगर, अल्ट्रा-रेस्पॉन्सिव 144Hz डिस्प्ले, एंटी-ग्रेविटी ड्यूल-वीसी कूलिंग और 120W हाइपरचार्ज दिया गया है। आइए इनके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।
 

एडवांस एंटी-ग्रेविटी ड्यूल वीसी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी:


Black Shark गेमिंग और ई-स्पोर्ट एरिया में फेमस है, इसलिए इसके गेमिंग परफॉर्मेंस को चेक करना भी जरूरी है। गेमिंग स्मार्टफोन में सबसे जरूरी फैक्ट में से एक इसकी कूलिंग कैपेसिटी है। जब आप यूजर्स घंटों तक हाई-एंड और एनर्जी खपत करने वाले गेम खेलते हैं तो स्मार्टफोन का गर्म होना काफी आम है जो परफॉर्मेंस को भी स्लो करता है और बैटरी को भी नुकसान पहुंचाता है। ओवरहीटिंग की इस दिक्कत को हल करने के लिए लेटेस्ट Black Shark 5 Pro की कूलिंग को नए एंटी-ग्रेविटी ड्यूल वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम में अपग्रेड किया गया है। इस सिस्टम में दो वीसी लिक्विड कूलिंग प्लेट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका कंबाइंड एरिया 5320mm² है। वीसी लिक्विड कूलिंग प्लेट पर कैपिलरी स्ट्रक्चर की नई "एंटी-ग्रेविटी" लेयर लिक्विड सर्कुलेशन स्पीड को बढ़ाती है।

इसके अलावा एडवांस कूलिंग मैटेरियल जैसे ग्रेफाइट शीट, ग्राफीन और फेज चेंज हीट मैटेरियल का बड़े तौर पर हीट डिसिपेशन को सही तरीके और समान तौर पर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा Black Shark 5 सीरीज के गेमइंजिन को भी नए थर्मल कंट्रोल और AI प्रोसेस मॉनिटरिंग के साथ ज्यादा स्टेबल फ्रेम रेट के लिए कस्टमाइज किया गया है। यानी कि Black Shark 5 के साथ आपको एक एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है जो यूजर्स को दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस देती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4,650 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,650 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन1,800x2,400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Black Shark 5 Series, Black Shark 5, Black Shark 5 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »