2017 में लॉन्च होने वाले आईफोन में होगा यह खास फीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 14:52 IST
2011 में आईफोन 4एस स्मार्टफोन के बाद ऐप्पल ने अपने फोन में ग्लास केस नहीं दिया। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में कंपनी द्वारा ग्लास केस दोबारा दिए जाने की खबरें हैं। एक ताजा लीक में दावा किया गया कि 2017 में आने वाले आईफोन डिवाइल में ग्लास केस होगा।

निक्की की एक रिपोर्ट में ताइवान में ऐप्पल की सप्लाई चेन से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से दावा किया गया कि फॉक्सकॉन एक साल से ग्लास पैनल पर काम कर रही है और ऐप्पल अगले साल मेटल केस बंद कर सकती है। ऐप्पल अगले साल अपनी दसवीं एनिवर्सरी मना रही है और 2017 के आईफोन में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।

निक्की की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में ऐप्पल आईफोन में मेटल फ्रेम के साथ ग्लास केस दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ओलेड डिस्प्ले होगा। अभी आईफोन 6एस में एलटीपीएस पैनल दिया गया है और अगले आईफोन में भी यही डिस्प्ले होने की उम्मीद है। अगले साल ओलेड डिस्प्ले पर स्विच करने के बाद आईफोन डिवाइस ज्यादा पतले होंगे और बैटरी खपत भी कम होगी।

इस साल, ऐप्पल द्वारा डिजाइन में बहुत कम बदलाव होने की उम्मीद है और कंपनी का ध्यान हार्डवेयर अपग्रेड पर है। पिछली रिपोर्ट को नकारते हुए निक्की की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऐप्पल इस साल आईफोन का तीसरा वेरिएंट पेश नहीं करेगी। आईफोन 7 प्लस में सिंगल लेंस और डुअल लेंस वाले दो वेरिएंट की जगह सिर्फ डुअल लेंस वेरिएंट के ही लॉन्च करने की जानकारी इस रिपोर्ट में है। खबर है कि सिंगल लेंस वेरिएंट को ना लॉन्च करने का फैसला हाल ही में लिया गया। इंडस्ट्री के एक सूत्र के हवाले से निक्की ने आगे लिखा, ''ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इस साल से पहले ऐप्पल ने कभी भी लॉन्च से कुछ महीने पहले आईफोन प्रोडक्ट लाइन में कभी बदलाव नहीं किया। ऐप्पल के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा है।''
Advertisement

ऐप्पल के आने वाले आईफोन को लेकर कई खबरें और लीक लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में पता चला था कि नया आईफोन लाइटनिंग ईयरपॉड के साथ आ सकता है।
Advertisement

आईफोन लॉन्च इवेंट को 5 या 6 सितंबर को आयोजित किया जा सकता है जबकि इसके प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। अगले आईफोन को आईफोन 7 नाम दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में पता चला था कि ऐप्पल बेहद कम बदलाव के चलते नए आईफोन को आईफोन 6एसई नाम दे सकती है। आईफोन 2016 के तीन वेरिएंट में आने की भी खबरें हैं। आईफोन का एक प्रो वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है जिसमें स्मार्ट कनेक्टर और एक डुअल कैमरा सेटअप होगा।

इसके अलावा ऐप्पल इस साल 16 जीबी बेस वेरिएंट ना देकर 32 जीबी स्टोरेज के साथ नया वेरिएंट पेश कर सकती है। ऐप्पल द्वारा 256 जीबी स्टोरेज के साथ एक नया वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा इस साल एक प्रो वेरिएंट (स्मार्ट कनेक्टर व डुअल कैमरा सेटअप) के साथ तीन वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.