12GB रैम, 64MP कैमरा, 256GB स्टोरेज के साथ OPPO Reno7 सीरीज 25 नवंबर को होगी लॉन्‍च!

हले आई सीरीज की तरह ही इस बार भी Pro+ मॉडल के इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं होने की बात कही जा रही है। इसकी जगह Reno7 SE को उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इस सप्ताह के आखिर में चीन में Reno7 SE, Reno7 और Reno7 Pro स्मार्टफोन लॉन्‍च किए जाएंगे।

12GB रैम, 64MP कैमरा, 256GB स्टोरेज के साथ OPPO Reno7 सीरीज 25 नवंबर को होगी लॉन्‍च!

रेनो सीरीज का डिजाइन और कैमरा हमेशा से ही प्रभावित करते आए हैं। इस बार प्रोसेसर के लेवल पर भी काफी कुछ दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • ओपो रेनो की इस सीरीज में भी प्रो प्‍लस मॉडल लॉन्‍च नहीं किया जाएगा
  • इसकी जगह रेनो 7 एसई को पेश किया जाएगा, बाकी मॉडल वही रहेंगे
  • चीन के बाद अगले साल की शुरुआत में ये फोन इंडिया आ सकते हैं
विज्ञापन
ओपो अपनी नेक्‍स्‍ट जेनरेशन ‘रेनो' सीरीज के स्मार्टफोन्‍स पर काम कर रही है, जिनके बारे में पहले भी कई बार लीक आए हैं। अब कंपनी ने ऑफ‍िश‍ियली कन्‍फर्म किया है कि रेनो 7 सीरीज के ये स्मार्टफोन 25 नवंबर को चीन में लॉन्च किए जाएंगे। पहले आई सीरीज की तरह ही इस बार भी Pro+ मॉडल के इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं होने की बात कही जा रही है। इसकी जगह Reno7 SE को उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इस सप्ताह के आखिर में चीन में Reno7 SE, Reno7 और Reno7 Pro स्मार्टफोन लॉन्‍च किए जाएंगे।

टिप्‍सटर इशान अग्रवाल ने भी इस सीरीज के लॉन्‍च की तारीख और कुछ फीचर्स बताए हैं। वहीं, अब तक आए लीक के अनुसार, रेनो 7 SE में 6.43 इंच का E3 एमोलेड फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। कहा जाता है कि इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसे 8GB या 12GB LPDDR4x रैम का साथ मिलेगा। फोन में   128GB या 256GB UFS 2.2 इंटरल स्टोरेज दिया जा सकता है।
 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर वाला लेंस होगा, जो सेल्‍फी के काम आएगा। इस डिवाइस को 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 4300mAh की बैटरी मिल सकती है।

बात करते हैं ओपो रेनो 7 प्रो डिवाइस की। इसमें 6.5 इंच का कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले होगा, जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आएगा और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत हो सकती है। इसके अलावा 8 या 12 जीबी LPDDR5x रैम फोन में दी जा सकती है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 से 512 जीबी तक हो सकता है। फोन में 4500mAh बैटरी मिलने की उम्‍मीद है, जो 65 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रेनो 7 प्रो के कैमरों की बात करें, तो इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 सेंसर दिया जा सकता है। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें सैमसंग के GN5 सेंसर वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया सकता है। इसके साथ 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B अल्ट्रावाइड लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि रेनो 7 सीरीज के दो मॉडल- ओपो रेनो 7 और रेनो 7 प्रो अगले साल की शुरुआत में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किए जा सकते हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »