• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10.or G में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

10.or G में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इस महीने की शुरुआत में ही नए स्मार्टफोन ब्रांड 10.or (टेनॉर) ने भारत में अपना 10.or E स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन 10.or G को भारत में दो नए रैम और स्टोरेज आधारित वेरिएंट में पेश किया है।

10.or G में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में ही नए स्मार्टफोन ब्रांड 10.or (टेनॉर) ने भारत में अपना 10.or E स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन 10.or G को भारत में दो नए रैम और स्टोरेज आधारित वेरिएंट में पेश किया है। 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन गो ग्रे और बियॉन्ड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 3 अक्टूबर से शुरू होगी।

नए लॉन्च हुए 10.or G की सबसे अहम ख़ासियत है इसका डुअल कैमरा सेटअप, जिसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। फोन में आगे की तरफ़ एक 16 मेगापिक्सल कैमरा है जो बेहतर सेल्फी लेने  के लिए फ्लैश के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है और कंपनी ने ऐलान किया है कि इसे एंड्रॉयड ओरियो पर अपडेट किया जा एगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, डुअल सिम सपोर्ट वाले 10.or G में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और फोन में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 10.or G का डाइमेंशन 155x76x8.5 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, एम्बियंट लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  6. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  7. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  8. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  9. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  10. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »