Paytm का टिकटिंग बिजनेस 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदेगी Zomato

जोमाटो को उम्मीद है कि इस एक्विजिशन से उसके नॉन-कोर बिजनेस की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू अगले दो वर्षों में तीन से चार गुणा बढ़ सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में रिलायंस के निवेश वाली BookMyShow की बड़ी हिस्सेदारी है
  • BookMyShow को पेटीएम के टिकटिंग प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • पेटीएम अपने नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकल रही है

इससे जोमाटो की मूवीज और लाइव इवेंट्स के लिए ऑनलाइन टिकटिंग मार्केट में मौजूदगी बढ़ेगी

ऐप के जरिए फूड डिलीवरी सर्विस देने वाली Zomato ने बताया है कि वह डिजिटल पेमेंट्स कंपनी Paytm का मूवी और इवेंट्स टिकटिंग बिजनेस 24.42 करोड़ डॉलर (लगभग 2,049 रुपये) में खरीदेगी। Zomato की योजना अपने टिकटिंग बिजनेस को बढ़ाने की है। इससे जोमाटो की मूवीज और लाइव इवेंट्स के लिए ऑनलाइन टिकटिंग मार्केट में मौजूदगी बढ़ जाएगी। इस मार्केट में Reliance के इनवेस्टमेंट वाली BookMyShow की बड़ी हिस्सेदारी है। 

पिछले कुछ वर्षों से BookMyShow को पेटीएम के टिकटिंग प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है। जोमाटो को उम्मीद है कि इस एक्विजिशन से उसके नॉन-कोर बिजनेस की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू अगले दो वर्षों में तीन से चार गुणा बढ़ सकती है। पिछले वर्ष जोमाटो के कुल रेवेन्यू में रेस्टोरेंट टेबल बुकिंग सर्विसेज और इवेंट्स ऑर्गनाइजिंग और टिकटिंग यूनिट की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की थी। हालांकि, यह कंपनी के तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स में शामिल है। 
Advertisement

दोनों कंपनियों के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत, जोमाटो के हाल ही में लॉन्च किए गए 'District' मोबाइल एप्लिकेशन पर बिजनेस के पूरी तरह शिफ्ट होने से पहले पेटीएम के प्लेटफॉर्म से 12 महीनों तक टिकटिंग सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पेटीएम के एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस के लगभग 280 वर्कर्स को भी जोमाटो में शामिल किया जाएगा। पेटीएम ने टिकटिंग बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ वर्ष पहले Insider और TicketNew को लगभग 2.68 अरब रुपये में एक्वायर किया था। हालांकि, पेटीएम अपने पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज के कोर बिजनेस पर फोकस करने के लिए इन सेगमेंट्स से बाहर निकल रही है। 

इस वर्ष की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद करने का ऑर्डर दिया था। इससे पेटीएम को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट हुई थी। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में Paytm को चलाने वाली  One 97 Communications के  रेवेन्यू में लिस्टिंग के बाद से पहली बार 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा था। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने मार्च में PPBL पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई थी। इसका कारण PPBL के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई गैर कानूनी रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.