Zomato ने पेश किया नया फीचर, कैंसल ऑर्डर का फूड अब ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा

Zomato का फूड रेस्क्यू फीचर ग्राहकों को कैंसल ऑर्डर से सस्ते में फूड पाने का मौका देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Zomato ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है।
  • फूड रेस्क्यू फीचर यूजर्स को किफायती कीमतों पर फूड उपलब्ध करवाएगा।
  • इस फीचर से 3KM के अंदर आने वाले ग्राहकों को ऐप पर ऑर्डर नजर आएंगे।

Zomato

Photo Credit: Zomato

Zomato ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए कैंसल किए गए ऑर्डर से होने वाले फूड की बर्बादी को कम करना है। फूड रेस्क्यू नाम का यह फीचर यूजर्स को सीमित समय के लिए किफायती कीमतों पर आस-पास के रेस्टोरेंट से दूसरों के जरिए कैंसल किए गए ऑर्डर पाने की सुविधा प्रदान करता है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का कहना है कि ग्राहकों को ऑर्डर कम समय में और बिना छेड़छाड़ की हुई पैकेजिंग में मिलेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ चुनिंदा फूड प्रोडक्ट ही इस सर्विस में आएंगे, इसमें आइसक्रीम या शेक आदि शामिल नहीं होंगे।


Zomato का फूड रेस्क्यू फीचर


एक ब्लॉग पोस्ट में Zomato ने घोषणा की है कि हाल ही में कैंसल किए गए ऑर्डर डिलीवरी पार्टनर के 3 किलोमीटर के अंदर आने वाले ग्राहकों को ऐप पर नजर आएंगे। ऑर्डर सिर्फ कुछ मिनटों के लिए क्लैम करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं असली ग्राहक (जिन्होंने ऑर्डर करके कैंसल किया है) और साथ ही उनके आसपास के लोग उस संबंधित ऑर्डर को नहीं पा सकेंगे। अगर कैंसल किए गए ऑर्डर की पेमेंट पहले ही ऑनलाइन हो चुकी है तो नए ग्राहक के जरिए पेमेंट किए गए अमाउंट उनके और रेस्टोरेंट पार्टनर के साथ साझा किया जाएगा। Zomato का कहना है कि प्लेटफॉर्म चार्ज से सिर्फ जरूरी सरकारी टैक्स रखेगा।

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के अनुसार, उसके 99.9 प्रतिशत रेस्टोरेंट पार्टनर इस फीचर के लिए साइन अप करना चाहते हैं। फूड रेस्क्यू के साथ उन्हें कैंसल किए गए ऑर्डर के लिए कंपनसेशन मिलेगा और उस ग्राहक द्वारा पेमेंट किए गए अमाउंट का एक छोटा हिस्सा भी मिलेगा। Zomato का कहना है कि इसके अलावा डिलीवरी पार्टनर्स को पूरी यात्रा के लिए पूरा कंपनसेशन भी दिया जाएगा।
Advertisement

इस फीचर के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए असली ग्राहक को ऑर्डर कैंसल करने के लिए कैंसलेशन चार्ज का भुगतान करना होगा जो कि कुल अमाउंट का 100 प्रतिशत है। Zomato ने साफ किया है कि दूरी या तापमान से खराब होने वाले सामान जैसे कि आइसक्रीम, शेक, स्मूदी और अन्य खराब होने वाला सामान इस फीचर पर नजर नहीं आएंगे। वहीं जो ग्राहक शाकाहारी फूड पसंद करते हैं उन्हें मांसाहारी ऑर्डर नहीं नजर आएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zomato, Food Rescue Feature, Discount on Order, Online Food

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.