• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Zebronics ने भारत में लॉन्च किया किफायती पोर्टेबल प्रोजेक्टर, 140 इंच प्रोजेक्शन के साथ घर बनेगा सिनेमा हॉल!

Zebronics ने भारत में लॉन्च किया किफायती पोर्टेबल प्रोजेक्टर, 140-इंच प्रोजेक्शन के साथ घर बनेगा सिनेमा हॉल!

Zebronics ने भारत में ZEB-PixaPlay 54 को 10,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है। यह वर्तमान में Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Zebronics ने भारत में लॉन्च किया किफायती पोर्टेबल प्रोजेक्टर, 140-इंच प्रोजेक्शन के साथ घर बनेगा सिनेमा हॉल!

Photo Credit: Zebronics

Zebronics ZEB-PixaPlay 54 की भारत में इंट्रोडक्टी कीमत 10,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • जेब्रोनिक्स का दावा है कि इसमें मौजूद LED लैंप 50,000 घंटे तक चल सकता है
  • ZEB-PixaPlay 54 कई ऐप्स को सपोर्ट करता है
  • इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, HDMI, USB और AUX आउट मिलता है
विज्ञापन
Zebronics ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली स्मार्ट प्रोजेक्टर, Zebronics ZEB-PixaPlay 54 पेश किया है। यह कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर 3,800 लुमेन की ब्राइटनेस के साथ Full-HD 1080p रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है और वाइब्रेंट कलर्स और शार्प पिक्चर क्वालिटी देने का दावा करता है। यह 140 इंच तक के प्रोजेक्शन साइज को सपोर्ट करता है, जो होम थिएटर अनुभव बनाने के लिए आदर्श है। PixaPlay 54 में क्वाड-कोर प्रोसेसर, बिल्ट-इन स्पीकर, ब्लूटूथ 5.1, HDMI, USB और डुअल बैंड Wi-Fi सहित कई कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। यह मिराकास्ट और iOS के जरिए स्क्रीन मिररिंग क्षमता से लैस आता है। इसमें 50,000 घंटे तक चलने वाले LED लैंप का भी दावा किया गया है।

Zebronics ने भारत में ZEB-PixaPlay 54 को 10,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है। यह वर्तमान में Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर कुछ बैंक कार्ड ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिनके जरिए इसे और सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Zebronics के अनुसार, ZEB-PixaPlay 54 में 3,800 लुमेन की ब्राइटनेस के साथ वाइब्रेंट कलर्स और शार्प पिक्चर क्वालिटी मिलती है। यह 1080p रिजॉल्यूशन के साथ मैक्सिमम 140-इंच या लगभग 356 cm तक प्रोजेक्शन करने की क्षमता रखता है। कॉम्पेक्ट साइज के चलते यह काफी बड़ा प्रोजेक्शन है। जेब्रोनिक्स का दावा है कि इसमें मौजूद LED लैंप 50,000 घंटे तक चल सकता है।

इसमें बिल्ट-इन स्पीकर क्लीयर ऑडियो प्रदान करने का दावा करते हैं और बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए प्रोजेक्टर को जेब्रोनिक्स साउंडबार के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर शामिल किया गया है। ZEB-PixaPlay 54 कई ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें मिराकास्ट और आईओएस के जरिए स्क्रीन को मिरर भी किया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, HDMI, USB और AUX आउट मिलता है। इसमें एक एडजस्टेबल लेंस और वायरलेस सुविधा के लिए रिमोट कंट्रोल मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »