Netflix वाला झटका अब YouTube पर! ये नियम तोड़ा तो एक्सेस बंद!

YouTube ने Premium Family प्लान के लिए नया नियम लागू किया है। अब सदस्यों को एक ही पते पर रहना होगा, नहीं तो 14 दिन में Premium एक्सेस बंद।

Netflix वाला झटका अब YouTube पर! ये नियम तोड़ा तो एक्सेस बंद!

Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger

YouTube हर महीने लगभग 30 दिन के अंतराल पर इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन करता है

ख़ास बातें
  • YouTube Premium Family सदस्यों के लिए सख्ती बढ़ी
  • 14 दिन के नोटिस के बाद Premium एक्सेस रोका जा सकता है
  • Netflix की तरह अकाउंट शेयरिंग रोकने का कदम
विज्ञापन

YouTube कथित तौर पर अपने Premium Family प्लान के नियमों पर कड़क रुख अपनाने की तैयारी में जुट गया है, जिसमें अब परिवार के सदस्यों के एक ही पते पर रहने की अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube उन अकाउंट्स को मार्क कर रहा है जहां Premium Family प्लान के मेंबर्स असल में प्लान मैनेजर के साथ उसी घर में नहीं रहते। ऐसा हो सकता है कि निकट भविष्य में आपको भी अपने ईमेल पर एक वार्निंग मैसेज मिल जाए। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Android Headlines की रिपोर्ट में बताया गया है कि YouTube ने उन YouTube Premium Family अकाउंट को मार्क करना शुरू कर दिया है, जिनके सदस्य प्लान मैनेजर के समान घर में नहीं रहते हैं। Premium Family प्लान में अधिकतम पांच मेंबर्स को शामिल किया जा सकता है, जिन्हें ऐड-फ्री YouTube और YouTube Music एक्सेस मिलता है, लेकिन इसके लिए सदस्यों का एक ही पते पर रहना अनिवार्य है।

यूं तो यह नियम पहले भी था, पर अब तक उसे सख्ती से लागू नहीं किया गया था। रिपोर्ट बताती है कि अब कुछ यूजर्स को “Your YouTube Premium family membership will be paused” टाइटल वाला ईमेल मिलना शुरू हो गया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि 14 दिनों के अंदर इस नियम का पालन नहीं हुआ तो उन्हें Premium एक्सेस से हटा दिया जाएगा।

इस चेतावनी के बाद भी, फ्लैग किए गए सदस्य फैमिली ग्रुप में बने रहेंगे, लेकिन उन्हें केवल विज्ञापन वाले YouTube वीडियो देखने को मिलेंगे और Premium के सभी बेनिफिट्स (जैसे ऑफलाइन डाउनलोड, बैकग्राउंड प्लेबैक, YouTube Music) समाप्त हो जाएंगे। यूजर को Google सपोर्ट से संपर्क करके अपनी एलिजिबिलिटी को वैरिफाई कराना होगा, तभी वे Premium फीचर्स को दोबारा हासिल कर सकेंगे।

YouTube हर महीने लगभग 30 दिन के अंतराल पर इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन करता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि परिवार के सदस्य वास्तव में एक ही पते पर रहते हैं। हालांकि पहले यह जांच कम कड़ी तरीके से होती थी, अब इसे अधिक सख्ती से लागू किया जा रहा है। यह कदम काफी हद तक Netflix के पासवर्ड शेयरिंग पर सख्त कार्रवाई जैसा है।

इस बदलाव के कारण जिन यूजर्स ने परिवार के बाहर रहकर Premium Family प्लान का उपयोग किया है, उन्हें अपना एक्सेस खोने का खतरा है और उन्हें अब या तो अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा या Google की तरफ से की जाने वाली एलिजिबिलिटी जांच में सफल वैरिफाई होना होगा।

YouTube Premium Family प्लान में क्या नया नियम लागू हुआ है?

सदस्यों को एक ही पते पर रहना अनिवार्य कर दिया गया है। उल्लंघन करने वालों का 14 दिन में एक्सेस रोका जा सकता है।

क्या Family प्लान के सदस्य अलग-अलग घर में रह सकते हैं?

नहीं, अब YouTube इस नियम को कड़ी से लागू कर रहा है।

जो सदस्य पते की जांच में फेल होंगे, उनकी स्थिति क्या होगी?

वे फैमिली ग्रुप में बने रहेंगे लेकिन केवल एड-सपोर्टेड YouTube देख पाएंगे।

YouTube यह पता कैसे लगाता है कि सदस्य एक ही पते पर रहते हैं?

हर लगभग 30 दिन में इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन के जरिए पता लगाया जाता है।

क्या यह बदलाव अकाउंट शेयरिंग को रोकने के लिए है?

हां, Netflix जैसी स्ट्रैटेजी अपनाकर YouTube भी अकाउंट शेयरिंग को कम करना चाहता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »