YouTube का नया फीचर! वीडियो फीड में दिखेगा बड़ा बदलाव! जानें

Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह फीचर देखा गया है।

YouTube का नया फीचर! वीडियो फीड में दिखेगा बड़ा बदलाव! जानें

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर जल्द ही एक नया फीचर दिखाई दे सकता है

ख़ास बातें
  • अब कलर्स के आधार पर यू-ट्यूब वीडियो फीड सुझाएगा।
  • कई यूजर्स के पास यह नया फीचर पहुंचा है लेकिन अभी संख्या बहुत कम है।
  • Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह फीचर देखा गया है।
विज्ञापन
YouTube पर जल्द ही एक खास फीचर देखने को मिल सकता है। कथित तौर पर यू-ट्यूब अपने मोबाइल ऐप के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रही है। इसके तहत यूजर को तीन कलर- रेड, ग्रीन और ब्लू में से चुनने का मौका मिलेगा। इन कलर्स के आधार पर यू-ट्यूब वीडियो फीड सुझाएगा जिसमें उसी कलर थीम को फॉलो किया जाएगा। कई यूजर्स के पास यह नया फीचर पहुंचा है लेकिन अभी संख्या बहुत कम है। हालांकि, कहा जा रहा है कि कलर बेस्ड वीडियो सुझावों का वीडियो के कंटेंट से कुछ लेना-देना नहीं है। आइए जानते हैं क्या होगा इस फीचर में। 

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर जल्द ही एक ऐसा फीचर दिखाई दे सकता है जिसमें यूजर को वीडियो सजेशंस के लिए तीन कलर- रेड, ब्लू और ग्रीन में से चुनने का विकल्प दिया जाएगा। 9to5Google के अनुसार, यह फीचर मोबाइल ऐप पर स्पॉट किया गया है। इसमें जिस भी कलर ऑप्शन को यूजर चुनेगा, उसी के आधार पर सजेस्टेड वीडियो दिखाए जाएंगे। यानी कि रेड कलर चुनने पर सभी वीडियो रेड कलर से संबंधित होंगे। लेकिन यह सिर्फ थंबनेल आधारित सर्च होगा। जिस भी वीडियो के थंबनेल में रेड कलर दिखेगा, वह वीडियो फीड में दिखाई देगा। 

Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह फीचर देखा गया है। कलर चुनने के बाद यूजर को अलग से एक वीडियो फीड दिखाई देता है। इस फीड में सभी वीडियो चुने हुए कलर स्कीन के अनुसार ही दिखते हैं। इससे होम वीडियो फीड पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन होम पेज पर टॉप में अलग से कलर आधारित वीडियो फीड ऐप में दिखाई देगा। 

ध्यान देने वाली बात ये है कि रिकमेंड किए गए वीडियो में कलर थीम के अलावा कोई अन्य चीज कॉमन नहीं मिलेगी। सुझाए गए वीडियो आपके किसी सब्सक्राइब्ड चैनल से भी हो सकते हैं, या नहीं भी हो सकते हैं। ये वीडियो वॉच हिस्ट्री पर भी आधारित नहीं हो सकते हैं। गैजेट्स 360 इसके बारे में अभी सत्यापन नहीं कर पाया है। यहां पर यह कहना भी मुश्किल है कि कलर केवल थंबनेल से पिक किया जाएगा या फिर ऐप का एल्गोरिदम वीडियो के कंटेंट को भी कलर के लिए खंगालेगा।

YouTube को TikTok से जल्द ही कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सामने आया था कि TikTok अब यू-ट्यूब की तरह अब लंबी अवधि वाले वीडियो की सुविधा को शुरू करने जा रही है। टिकटॉक पर जल्द ही 30 मिनट के वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी देखने को मिल सकती है। अपनी शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म होने के चलते TikTok यूजर्स को वीडियो के दाईं ओर टैप करने और होल्ड रखने पर वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसी प्रकार का फीचर तब देखा गया था जब कुछ महीने पहले TikTok ने 15 मिनट के वीडियो को पेश किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  2. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  7. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  8. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  9. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  10. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »