• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Shaitaan Teaser : अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म ‘शैतान’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, देखें

Shaitaan Teaser : अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म ‘शैतान’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, देखें

Shaitaan Teaser : टीजर में फ‍िल्‍म के तीन प्रमुख चेहरों अजय देवगन, आर माधवन और अभिनेत्री ज्‍योतिका की झलक दिखाई देती है।

Shaitaan Teaser : अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म ‘शैतान’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, देखें

Photo Credit: @ajaydevgn

4 घंटे पहले रिलीज किए गए टीजर को सिर्फ यूट्यूब पर ही 3 लाख के करीब व्‍यूज मिल गए हैं।

ख़ास बातें
  • अजय देवगन की नई फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज
  • 8 मार्च को रिलीज होगी फ‍िल्‍म
  • आर माधवन और ज्‍योतिका भी हैं मुख्‍य भू‍मिकाओं में
विज्ञापन
Shaitaan Teaser : अजय देवगन की नई फ‍िल्‍म शैतान (Shaitaan) का टीजर रिलीज हो गया है। बुधवार को ही मेकर्स ने फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक दिखाया था और अब एक दिन बाद टीजर लॉन्‍च किया गया है। इसमें फ‍िल्‍म के तीन प्रमुख चेहरों अजय देवगन, आर माधवन और अभिनेत्री ज्‍योतिका की झलक दिखाई देती है। 4 घंटे पहले रिलीज किए गए टीजर को सिर्फ यूट्यूब पर ही 3 लाख के करीब व्‍यूज मिल गए हैं। शैतान का टीजर देखने के बाद पहली बात ये पता चलती है कि यह फिल्म बुरी आत्माओं, काले जादू समेत सभी डरावनी चीजों के इर्द-गिर्द घूमती है। 

डेढ़ मिनट का टीजर संकेत देता है कि आर माधवन फ‍िल्‍म में निगेटिव रोल प्‍ले कर रहे हैं। टीजर में जलती मोमबत्तियां, दीवार पर भयावह रेखाचित्र दिखाई देते हैं। माधवन कहते हुए सुनाई देते हैं कि कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बहरी है। पर सुनते सब मेरी हैं। काले से भी काला मैं, बहकावे का प्‍याला मैं, तंत्र से लेकर श्‍लोक का, मालिक हूं मैं नौ लोक का। जहर भी मैं, दवा भी मैं, चुपचाप सदियों से सबकुछ देखता एक खामोश गवाह भी मैं। मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं कायनात तमाम हूं। लोग कहते हैं मैं किसी को नहीं छोड़ता। एक खेल है, खेलोगे? इस खेल का एक ही नियम है। मैं चाहे कुछ भी कहूं, मेरे बहकावे में मत आना। 

माधव की इन लाइनों और तीन प्रमुख किरदारों के साथ ही टीजर खत्‍म हो जाता है। यह बता जाता है कि शैतान पूरी तरह से एक डराने वाली फ‍िल्‍म होगी। 

मेकर्स ने यह भी बताया है कि शैतान को 8 मार्च 2024 को रिलीज किया जाएगा। अभिनेता अजय देवगन ने भी फ‍िल्‍म का टीजर अपने इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर शेयर किया। उन्‍होंने लिखा, ‘वो पूछेगा तुमसे...एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना!' 
 


आर माधवन ने भी टीजर को शेयर करते हुए लिखा कि 'चाहे जो भी हो जाए, उसके बहकवे में मत आना। शैतान को विकास बहल ने निर्देश‍ित किया है, जो बॉलीवुड को क्‍वीन जैसी बेहतरीन फ‍िल्‍म दे चुके हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »