Yamaha ने Rs 4.64 लाख में लॉन्च की Yamaha R3 बाइक, 321cc इंजन के साथ ये हैं फीचर्स

इसमें फ्रंट में डुअल एलईडी हेडलैम्प लगे हैं। बाइक एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है।

Yamaha ने Rs 4.64 लाख में लॉन्च की Yamaha R3 बाइक, 321cc इंजन के साथ ये हैं फीचर्स

Photo Credit: Yamaha

Yamaha R3 की भारत में कीमत 4,64,900 रुपये है।

ख़ास बातें
  • इसकी डिलीवरी 2024 से शुरू करने की बात कही गई है।
  • Yamaha ने नई R3 में 321cc लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है।
  • स्पीड के लिए इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन
Yamaha ने भारत में अपनी नई शानदार बाइक Yamaha R3 पेश कर दी है। कंपनी की ओर से इसकी प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी गई है। जबकि डिलीवरी के लिए कहा गया है कि नई Yamaha R3 को अगले साल डिलीवर करना शुरू किया जाएगा। बाइक का हेडलैंप LED लाइट्स के साथ आता है। इसमें डुअल चैनल एबीएस (ABS) सपोर्ट है, और LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है, और कंपनी ने इसे किन फीचर्स के साथ पेश किया है। 
 

Yamaha R3 price in India

Yamaha R3 की भारत में कीमत 4,64,900 रुपये है। यानी कि लगभग 4.65 लाख रुपये की यह बाइक है। यह इसका एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस है। कलर ऑप्शंस में यूजर को दो चॉइस मिलेंगी- एक ब्लैक, और दूसरा ब्लू। इसकी डिलीवरी 2024 से शुरू करने की बात कही गई है। 
 

Yamaha R3 Engine, Features

Yamaha ने नई R3 में 321cc लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। यह पैरलल ट्विन इंजन बताया गया है जो कि 10,750 rpm पर 40.4bhp की पावर जेनरेट करता है। इसके साथ ही यह 9,000 rpm पर 29.4Nm टॉर्क पैदा करता है। स्पीड के लिए इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें स्लिपर असिस्ट क्लच नहीं है। बल्कि सिम्पल क्लच है। डिजाइन की बात करें तो यह देखने में R15 जैसी लगती है। 

इसमें फ्रंट में डुअल एलईडी हेडलैम्प लगे हैं। बाइक एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है। हालांकि यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है। बाइक में अपसाइड डाउन फॉर्क फ्रंट में दिया गया है। वहीं रियर में मोनोशॉक फॉर्क है। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें डिस्क ब्रेक मिलता है। जो कि डुअल चैनल एबीएस सपोर्टेड है। भारत में इस बाइक के मुकाबले में मार्केट में पहले से ही कई बाइक मौजूद हैं, जिसमें KTM RC 390, TVS Apache RR 310, और Kawasaki Ninja 400 जैसे नाम शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »