• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Yamaha ने लॉन्च किए 120 Km रेंज वाले 2 नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Yamaha ने लॉन्च किए 120 Km रेंज वाले 2 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Booster Easy और Booster S-Pedelec यूरोप में 1980 और 1990 के दशक के मूल Yamaha 50cc और MKB स्कूटर के मॉडर्न रूप हैं।

Yamaha ने लॉन्च किए 120 Km रेंज वाले 2 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Yamaha Booster Easy एक ई-बाइक, जबकि S-Pedelec एक ई-मोपेड है

ख़ास बातें
  • Booster Easy की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है
  • Booster S-pedelec ई-मोपेड 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है
  • इनकी मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 120 किलोमीटर बताई गई है
विज्ञापन
Yamaha ने हाल ही में दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पेश किया, जिनका नाम Yamaha Booster Easy और Yamaha Booster S-pedelec है। इनमें से पहले वाला इलेक्ट्रिक ई-बाइक और बाद वाला इलेक्ट्रिक मोपेड है। दोनों वाहनों को यूरोप में लॉन्च किया गया है। Booster Easy की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जबकि Booster S-pedelec ई-मोपेड 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इनकी मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 120 किलोमीटर बताई गई है।

Yamaha के अनुसार, दोनों इलेक्ट्रिक वाहन इस साल गर्मियों में उपलब्ध होंगे। सटीक तीरख की घोषणा होना बाकी है। इसके अलावा, कीमत की जानकारी को भी पर्दे के पीछे रखा गया है। यामाहा का कहना है कि "नए बूस्टर मॉडल आज के शहरी लोगों को शहरी गतिशीलता का एक आसान, सुखद और किफायती साधन प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।"
 

Booster Easy और Booster S-Pedelec यूरोप में 1980 और 1990 के दशक के मूल Yamaha 50cc और MKB स्कूटर के मॉडर्न रूप हैं। इसमें भी पुराने मॉडल्स के समान एल्यूमीनियम यू-फ्रेम मिलता है। ये यामाहा के एक्सक्लूसिव फोर्क कवर और फ्रंट फेंडर के साथ-साथ 20 इंच के पहियों के साथ आते हैं। ये टायर्स 4-इंच मोटे हैं। यामाहा बूस्टर मॉडल्स में 180mm-व्यास वाले डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

इनमें एक ऑटोमेटिक सपोर्ट मोड मिलता है, जो खड़ी चढ़ाई वाले इलाकों में इसे एक्स्ट्रा पावर देने का काम करता है। बूस्टर ईजी 25 किमी/घंटा, जबकि बूस्टर एस-पेडेलेक 45 किमी/घंटा तक की असिस्ट टॉप स्पीड से लैस हैं। दोनों मॉडल 75Nm तक का पीक टार्क जनरेट कर सकते हैं। इन्हें सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

इनमें Supernova हेडलाइट और Koso LED टेल-लाइट दी गई है। Booster Easy में 1.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जबकि S-pedelec में 2.8-इंच का कलर डॉट-मैट्रिक्स TFT डिस्प्ले शामिल है। इन्हें ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  2. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  3. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  5. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  7. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  9. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  10. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »