30 km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ Yadea KS3 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Yadea KS3 में मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 500W पावर आउटपुट जनरेट कर सकती है, जिसकी बदौलत इलेक्ट्रिक स्कूटर 25km/h की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।

30 km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ Yadea KS3 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Yadea KS3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 569 डॉलर (लगभग 42,509 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Yadea KS3 के अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद है 2 ई-स्कूटर
  • KS3 में सिंगल चार्ज में मिलती है 30 किलोमीटर की रेंज
  • फोल्डेबल डिज़ाइन के कारण इसे हर जगह हाथ के जरिए ले जाना आसान
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Yadea नया ई-स्कूटर (e-scooter) KS3 लॉन्च किया है, जो लाइटवेट है और अच्छे स्पेसिफिकेशन्स से लैस आता है। इसकी कीमत भी अग्रेसिव रखी गई है। हालांकि, इसके भारत में लॉन्च होने के आसार थोड़े कम नज़र आते हैं। Yadea KS3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) से पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में Yadea KS5 और K35 Pro ई-स्कूटर शामिल थे। नया KS3 ई-स्कूटर 25 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड से लैस है। इसमें 500W पावर जनरेट करने में सक्षम इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट Electrek के अनुसार, Yadea KS3 को 569 डॉलर (लगभग 42,509 रुपये) में लॉन्च किया गया है और इसे Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। जैसा कि हमने बताया, फिलहाल इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना काफी कम है।

स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की बात करें, तो यह 'किफायती' ई-स्कूटर उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिन्हें अपने कॉम्पेक्ट स्कूटर चाहिए, क्योंकि यूज़र KS3 को फोल्ड कर अपने हाथों से कहीं भी ले जा सकता है। यह घर में भी ज्यादा स्पेस नहीं लेगा। इसका वज़न 15 किलोग्राम से कम है, जबकि इसकी लोडिंग क्षमता लगभग 100 किलोग्राम है।

इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 500W पावर आउटपुट जनरेट कर सकती है, जिसकी बदौलत इलेक्ट्रिक स्कूटर 25km/h की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।

Yadea KS3 में लगे पहियों को फुलाए जाने की जरूरत नहीं है, जिसकी वजह से इनमें पंक्चर होने का डर नहीं रहता। टायर्स का साइज़ 8.5×2.4 इंच है। वहीं, बैटरी की बात करें, तो फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 30 Km की दूरी तय कर सकता है। KS3 में फ्रंट में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। रियर टायर में लगा ब्रेकिंग सिस्टम ब्रेक लगने के दौरान बैटरी को चार्ज करता रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »