Xiaomi के इस स्मार्ट डोर लॉक को बिना फिंगरप्रिंट के खोलना नामुमकिन, जानें कीमत

यह स्‍मार्ट डोर लॉक कंपनी के घरेलू बाजार यानी चीन में 1299 युआन दाम में प्री-ऑर्डर के लिए पहले से लिस्‍ट है। इसे 'Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 1S' कहा गया है, जो फर्स्‍ट जेनरेशन वाले Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक का एक अपग्रेड वर्जन है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 13:43 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्ट डोर चीन में 1299 युआन दाम में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्‍ट है
  • 'Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 1S' इससे पहले आए डोर का अपग्रेड वर्जन है
  • चीन के अलावा बाकी देशों में इसे लॉन्‍च करने पर अभी कोई जानकारी नहीं है

Xiaomi का नया स्‍मार्ट डोर लॉक NFC के साथ-साथ फिंगरप्रिंट भी सपोर्ट करता है

स्‍मार्ट गैजेट की दुनिया में Xiaomi ने अब एक और नया 'स्मार्ट डोर लॉक' लॉन्च किया है। यह स्‍मार्ट डोर लॉक कंपनी के घरेलू बाजार यानी चीन में 1299 युआन यानी करीब 15650 रुपये दाम में प्री-ऑर्डर के लिए पहले से लिस्‍ट है। इसे 'Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 1S' कहा गया है, जो फर्स्‍ट जेनरेशन वाले Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक का एक अपग्रेड वर्जन है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स्ट जेनरेशन के Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक से उलट, नए Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 1S में MIJIA ऐप और Apple होम किट दोनों का सपोर्ट है। नए डोर में इस दफा, 3डी सेमीकंडक्टर फिंगरप्रिंट आइडेंटिफ‍िकेशन दिया गया है, जो बायोमेट्रिक्स की मदद से अधिक सटीकता से दरवाजा खोलता है, यानी पिछले स्‍मार्ट डोर के मुकाबले इस डिवाइस में दरवाजा ज्‍यादा तेजी से और सटीकता से खुल जाएगा।
Advertisement

नया स्‍मार्ट डोर एक और खूबी के साथ है। इसमें फाइनैंशल-ग्रेड स्वीडिश पीबी फिंगरप्रिंट डिटेक्शन एल्गोरिदम इस्‍तेमाल हुई है, जो नकली फिंगरप्रिंट को तुरंत रिजेक्‍ट कर देती है और लॉक खोलना असंभव हो जाता है। इससे यूजर्स को अध‍िक सिक्‍योरिटी मिलती है।

कुछ और फीचर्स पर नजर डालें तो नया स्‍मार्ट डोर लॉक एनएफसी सेंसिंग एरिया के साथ-साथ एनएफसी अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। NFC के साथ डिवाइस को अनलॉक करने के लिए Mi Band 6 NFC वर्जन, Xiaomi Mi 11 सीरीज, Redmi K40 सीरीज, Xiaomi वॉच और अन्य NFC डिवाइस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Advertisement

बात करें इसकी बि‍ल्‍ड क्‍वॉलिटी की तो स्मार्ट डोर लॉक 1S में रियर पैनल में मेन कंट्रोल चिप लगाई गई है। क्‍या चीन के अलावा बाकी देशों में भी इसे लॉन्‍च किया जाएगा? इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good performance
  • IP53 rating, understated design
  • Excellent display quality, stereo speakers
  • Useful macro camera
  • Good value for money
  • Bad
  • Some ads and spam in MIUI
  • Average overall camera quality
  • Gets hot when charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, China, smart door lock 1S, Apple, MIJIA, Fingerprint, NFC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.