Xiaomi Roufeng Air Conditioner: खास एयर सॉफ्टनर फीचर के साथ लॉन्च हुआ नया Xiaomi AC, जानें कीमत

Xiaomi ने चीन में Roufeng Air Conditioner लॉन्च किया है, जो वर्तमान में क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Roufeng Air Conditioner लॉन्च किया है
  • वर्तमान में यह AC क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध है
  • इसकी कीमत 2,299 युआन (करीब 27,500 रुपये) रखी गई है

Xiaomi ने चीन में Roufeng Air Conditioner लॉन्च किया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में अपना नया एक नया एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसका नाम Roufeng Air Conditioner है। कंपनी ने हाल ही में MIJIA Air Conditioner Cool Edition को चीन में लॉन्च किया था, जो 1hp क्षमता से लैस है और 30 सेकेंड में किसी कमरे को पूरी तरह से ठंडा करने का दावा करता है। नया Roufeng एयर कंडीशनर 14 स्वीपिंग ब्लेड और 602 सर्कुलर माइक्रो-होल के साथ आता है, जो हवा के बहाव को सॉफ्ट करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में एकदम से सीधी ठंडी हवा नहीं लगती है।

Xiaomi ने चीन में Roufeng Air Conditioner लॉन्च किया है, जो वर्तमान में क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध है। कंपनी ने क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 2,299 युआन (करीब 27,500 रुपये) रखी है, लेकिन इसका रिटेल प्राइस 2,699 युआन (करीब 32,000 रुपये) रखा गया है। 
Advertisement

खासियतों की बात करें, Xiaomi Roufeng एयर कंडीशनर को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह प्रति वर्ष काफी बिजली बचा सकता है। इसमें फुल DC फ्रीक्वेंसी कंप्रेसर और नया डिजाइन किया गया एयर चैनल शामिल किया गया है, जिसकी वजह से एयर कंडीशनर 16-20 वर्ग मीटर के कमरों को आराम से ठंडा कर सकता है।

इस एयर कंडीशनर में 14 स्वीपिंग ब्लेड और 602 सर्कुलर माइक्रो-होल हैं, जो हवा को सॉफ्ट बनाता है। कंपनी का कहना है कि इससे शरीर पर सीधा ठंडी हवा नहीं पड़ती है, जो छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक अच्छा है, क्योंकि अचानक ठंडी हवा पड़ने पर कोल्ड होने का चांस बढ़ जाता है।
Advertisement

रूफेंग एयर कंडीशनर में 106 mm का एक बड़ा सुपर डायमीटर क्रॉस-फ्लो फैन भी है, जो 680m3/h तक के सर्कुलेटिंग एयर वॉल्यूम तक पहुंच सकता है। इसमें हवा ऊपर, नीचे और चारों ओर निकलती है। एयर कंडीशनर तापमान और उमस दोनों को एक साथ कंट्रोल कर सकता है। इसमें इंडोर और आउटडोर दोनों यूनिट्स में एक सेल्फ-क्लीनिंग फीचर भी मिलता है, जिससे रखरखाव आसान हो जाता है।
Advertisement

Xiaomi Air Conditioner में बिल्ट-इन लाइट-सेंसिटिव सेंसर के साथ एक छोटा एलईडी डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो यूजर्स को जरूरी डिटेल्स दिखाता है। एयर कंडीशनर Xiaomi स्मार्ट होम इंटरकनेक्शन को भी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यूजर्स इसे रिमोट तरीके से ऑन या ऑफ या ऑपरेट कर सकते हैं। यह Xiao AI के जरिए वॉइस कंट्रोल भी सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi AIr Conditioner

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.