30 सेकंड में कमरे को ठंडा करेगा नया Xiaomi MIJIA एयर कंडीशनर! इस कीमत पर हुआ लॉन्च

Xiaomi MIJIA Air Conditioner Cool Edition को चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 24,000 रुपये) है।

30 सेकंड में कमरे को ठंडा करेगा नया Xiaomi MIJIA एयर कंडीशनर! इस कीमत पर हुआ लॉन्च

Xiaomi MIJIA Air Conditioner Cool Edition को चीन में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • एयर कंडीशनर 55ºC के बाहरी वातावरण में भी काम कर सकता है
  • Xiaomi MIJIA Air Conditioner Cool Edition को चीन में लॉन्च किया गया है
  • कंपनी का दावा है कि यह बहुत कम शोर करता है
विज्ञापन
Xiaomi MIJIA Air Conditioner Cool Edition को चीन में लॉन्च किया गया है। एयर कंडीशनर में 1hp क्षमता है, जो इसे 13 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए उपयुक्त बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 सेकेंड फास्ट कूलिंग फीचर को सपोर्ट करता है, तो कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है। इसमें हाई क्वालिटी कम्प्रेसर मिलने का भी दावा किया गया है। एयर कंडीशनर 55ºC के बाहरी वातावरण में भी काम कर सकता है।

Xiaomi MIJIA Air Conditioner Cool Edition को चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 24,000 रुपये) है। हालांकि, Xiaomi इसमें 300 युआन (करीब 3,600 रुपये) की छूट प्रदान कर रही है, जिसके बाद देश में इसकी इफेक्टिव कीमत 1,699 युआन (करीब 20,000 रुपये) हो जाती है। कंपनी का कहना है कि नया AC Xiaomi मॉल के जरिए बुकिंग के लिए उपलब्ध है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि Xiaomi इस AC को भारत सहित अन्य मार्केट में पेश करेगी या नहीं।

फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi MIJIA एयर कंडीशनर कूल एडिशन हाई क्वालिटी कम्प्रेसर और बड़े-व्यास वाले विंड व्हील के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह कम शोर के साथ काम करता है। एयर कंडीशनर तेज और अधिक हवा पैदा करता है और कंपनी के दावे अनुसार, 55ºC के बाहरी वातावरण में भी आराम से चल सकता है। 

यह 3.89 की SEER वैल्यू के साथ पांच-स्तरीय एनर्जी एफिशिएंसी डिजाइन का उपयोग करता है, जिसका मतलब है कि एयर कंडीशनर प्रति वर्ष 30kWh बिजली की बचत करने में सक्षम होगा। एयर कंडीशनर स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ कनेक्ट हो सकता है। यह Xiaomi स्मार्ट होम इकोसिस्टम पर विभिन्न गैजेट्स के लिंकेज को कंट्रोल करने के लिए वॉयस कंट्रोल Xiaoai को भी सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi AIr Conditioner, Xiaomi AC
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »